Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इनेलो सरकार बनने पर लोगों को दी जाएंगी सभी बुनियादी सुविधाएं : लाम्बा

इनेलो सरकार बनने पर लोगों को दी जाएंगी सभी बुनियादी सुविधाएं : लाम्बा

Ajay vermaBy Ajay verma19/08/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबद। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रुपचंद लाम्बा ने भाजपा सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के हर वायदे पूरी तरह से फेल साबित हुए है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो प्रदेश की जनता से 157 विकासरुपी वायदे किए थे, वो पूरी तरह से जुमले साबित हुए। यही कारण है कि आज हर वर्ग में भाजपा सरकार के प्रति रोष व्याप्त है, मन ही मन में इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है और जनता फिर उम्मीद भरी नजरों से इनेलो की ओर देख रही है। श्री लाम्बा रविवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव दयालपुर में हुड्डा चौपाल पर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर लोगों ने श्री लाम्बा का पगडी बांध एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए श्री लाम्बा ने भाजपा के अच्छे दिनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जनता के अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन भाजपा नेताओं के अच्छे दिन जरुर आ गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 4 वर्षाे के कार्यकाल में लोगों को सिवाए महंगाई व भ्रष्टाचार के कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गाे को सम्मान के के लिए पेंशन की शुरुआत की थी, आज उस पैेंशन के लिए भाजपा सरकार में बुजुर्गाे को धक्के खाने पड़ रहे है। श्री लाम्बा ने लोगों को आश्वस्त किया कि हरियाणा में बनने वाली अगली सरकार इनेलो की होगी तथा इनेलो सरकार बनने के उपरांत एक लायक बेटे की तरह वह पृथला विधानसभा क्षेत्र की जन-जन की सेवा करते हुए समूचे विधानसभा क्षेत्र को बगैर किसी भेदभाव हरियाणा प्रदेश में विकास के मामले में अलग पहचान दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर लाम्बा के समक्ष ग्रामीणो ने अपनी बात रखते हुए बताया कि इस सरकार में गांव के किसी भी युवा बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला, रोजगार न मिलने से युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर क्षेत्र के साथ-साथ गांव दयालपुर का कोई युवा भी बेरोजगार नहंी रहेगा। इस मौके पर इनेलो पृथला हल्काध्यक्ष रामजीत भाटी, नेत्रपाल हुड्डा पहलवान, हिंद केसरी, सुखबीर सरपंच, बुखारपुर, महावीर मास्टर, विरेंद्र मास्टर, इनेलो किसान सैल के अध्यक्ष धारामल सिंह, बबलु हुडडा, कुलदीप चेयरमैन, विक्रम सिंह जवां, राजतिलक नंबरदार, हरपाल पहलवान, हरनाम बीसला, धर्मपाल बीसला, कमल सिंह, मास्टर रामजीत, मन्नू बीसला, बाबूराम, मास्अर सुखबीर, विकास हुड्ढा, पप्पु पहलवान, सूरत सिंह हुड्डा, यशपाल हुडडा सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.