Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » कर्नाटक के जनादेश का भाजपा ने अपमान किया, ढाई दिन में गिरी सरकार : विकास चौधरी

    कर्नाटक के जनादेश का भाजपा ने अपमान किया, ढाई दिन में गिरी सरकार : विकास चौधरी

    Ajay vermaBy Ajay verma19/05/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद : कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने अपने कार्यालय पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनादेश का अपमान किया है। भाजपा की भ्रष्ट व असंवैधानिक चेष्टा को न्यायपालिका ने कुचल डाला। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का यह चेहरा आज से 16 साल पहले भी सामने आया था, जब भाजपा अध्यक्ष और उनके कैबिनेट मंत्री नोट लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

    भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को खरीदने की हरसंभव कोशिश की लेकिन ईमानदार व्यक्तित्व वाले विधायकों ने हर लालच को ठुकरा दिया। सत्ता लालसा में अंधी हो चुकी भाजपा का संविधान और लोकतंत्र विरोधी चेहरा सबके सामने आया है। भाजपा ने अपनी तमाम आसुरी शक्तियों का प्रयोग किया लेकिन इसके बावजूद सरकार महज ढाई दिन में ही गिर गई। भाजपा सीएम को राष्ट्रीय गान से पहले ही त्यागपत्र देना पड़ा। भाजपा ने इसी तरह बिहार, गोवा समेत चार राज्यों में संविधान को ताक पर रखकर भ्रष्ट आचार के जरिए अपनी सरकार बनाई।
    इस मौके पर विकास चौधरी के साथ प्रदीप धारीवाल, सोनू यादव, ईदरीश खान, नित्ता पहलवान, अमित अरोड़ा, धीरज नागर, सोनू मलिक, योगेश शर्मा, रोहताश शर्मा, आशीष सिंह, सोनू बडग़ुर्जर, रोहित मलिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने कांग्रेस की जीत पर एक दूसरे को बधाईयां दी।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.