Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किसानों के मुआवजे को लेकर विधानसभा में सरकार पर फिर आक्रमक दिखे विधायक ललित नागर

    किसानों के मुआवजे को लेकर विधानसभा में सरकार पर फिर आक्रमक दिखे विधायक ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma26/02/2019No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 19 गांवों के किसानों के मुआवजे के मुद्दे को लेकर आज विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर सरकार के प्रति आक्रमक नजर आए। विधायक ललित नागर ने सदन के पटल पर पूछा कि उनके क्षेत्र के 19 गांवों के किसान अपने मुआवजे की मांग को लेकर 5 सालों से ठोकरे खाने को मजबूर है। यह किसान मुआवजे को लेकर हाईकोर्ट गए, जहां हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि इन्हें बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए परंतु मुआवजा नहीं मिला, इसके बाद यह सुप्रीमकोर्ट गए, जहां से इन्हें हाईकोर्ट भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पांच सालों से यह किसान हर सप्ताह धरने-प्रदर्शन करके इस आस में बैठे है कि कब उन्हें मुआवजा मिले, ऐसा कोई सप्ताह नहीं जा रहा, जब यह सभी जिला उपायुक्त या अन्य अधिकारियों के कार्यालय न जाते हो। मुआवजा ने मिलने से किसी की बेटी की शादी रुकी पड़ी है तो किसी को घर बनवाना है अथवा किसी को बीमारी का इलाज करवाना है। आखिर इन किसानों को मुआवजा कब मिलेगा। इस पर प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विधायक नागर को जवाब देते हुए बताया कि तिगांव क्षेत्र के 19 गांवों की 1029 एकड़ की बजाए कुल 1647.20 एकड़ भूमि का अर्जन किया गया। अपर जिला न्यायाधीश की अदालत द्वारा 882.63 करोड़ रुपये की राशि के मुआवजे की बढ़ोतरी की गई, जिसमें से 209.78 करोड़ रुपये की राशि भूमि मालिकों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भूमि मालिकों/राज्य सरकार द्वारा दायर अपीलें अभी तक उच्च न्यायालय/सर्वाेच्च न्यायालय में निर्णय हेतु लंबित है। बकाया बढ़े हुए मुआवजे की राशि अदायगी मामलों के निर्णयों के बाद किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक ललित नागर ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को उनका मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वह उनकी आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.