TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद विधानसभा के ऐतिहासिक गांव में पहुंचे केबिनेट मंत्री विपुल गोयल। जहाँ गांववासियो ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। मंत्री विपुल गोयल ने सीही गांव के विकास के लिए ढाई करोड़ 75 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। केबिनेट मंत्री ने बताया की ढाई करोड़ तो बस शुरुआत है वहीँ बाबा सूरदास के इस ऐतिहासिक सीही गांव को स्मार्ट विलेज बनाना के लिए दस करोड़ से जायदा के टेंडर्स पाइप लाइन में है जिन्हे जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए वह और उनकी सरकार प्रयासरत है. इस मौके पर केबिनेट मंत्री पूर्व की सरकार पर जमकर बरसे और कहा की दस साल की पिछली सरकार ने बस नंबर वन हरियाणा के नारे ही लगाए है और विकास नहीं किया। वहीँ उन्होंने प्रदेशवासियो को स्वछता का उदाहरण देते हुए कार्यमक्रम के यहाँ वहां पड़े कूड़े की तरह पानी के झूठे प्लास्टिक ग्लासों को अपने हाथो से उठाया और लोगो को स्वछता का सन्देश दिया की स्वछता सिर्फ सरकार और कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है इसके लिए हर आम आदमी को ज़िम्मेदारी उठानी होगी।


