Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जजपा संगठन के निर्माण का काम तेज़ हुआ. ( पढ़िए पूरी खबर )

जजपा संगठन के निर्माण का काम तेज़ हुआ. ( पढ़िए पूरी खबर )

Ajay vermaBy Ajay verma30/12/2018Updated:30/12/2018No Comments4 Mins Read
जननायक जनता पार्टी

TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़, 30 दिसंबर / जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के पांच जिलों के प्रधानों की नियुक्ति कर दी है।  इसके अलावा पार्टी ने प्रदेश संगठन सचिव की भी नियुक्ति की है। नई दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अहम निर्णय लिए गए। कोर कमेटी ने प्रदेश के कुछ जिलों में जेजेपी के शहरी व ग्रामीण प्रधान जिला प्रधान भी बनाए हैं। वरिष्ठ नेता व हिसार के इनेलो के जिला के दो बार जिला प्रधान रहे राजेंद्र लितानी को पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। राजेंद्र लितानी ने जननायक ताऊ देवीलाल के साथ भी संगठन स्तर पर काम किया है। विधायक नैना सिंह चौटाला के हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रमों के सफल आयोजन में राजेंद्र लितानी की लगातार सक्रिय भूमिका रही है।  पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता पदम सिंह दहिया सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान होंगे। पदम सिंह दहिया इनेलो के वरिष्ठ नेता रहे हैं और उन्होंने कई वर्षों तक इनेलो के सोनीपत जिले के प्रधान की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। पदम दहिया ने 2014 में इनेलो की टिकट पर सोनीपत लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी की कोर कमेटी ने पंचकुला ग्रामीण का जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा को बनाया गया है। पार्षद रहे भाग सिंह दमदमा इससे पहले इनेलो संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी रहे ओपी सिहाग को पार्टी ने पंचुकला का शहरी अध्यक्ष बनाया है। ओपी सिहाग पंचकुला नगरनिगम के वरिष्ठतम पद से सेवानिवृत हुए हैं और शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। पंचकुला शहर के सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़ी कई योजनाओं से वे आज भी जुड़े हुए हैं। रणदीप सिंह कौल जेजेपी के कैथल के जिला प्रधान होंगे। रणदीप सिंह कौल ने इनेलो संगठन में कई पदों पर काम किया है। उनके पिता मक्खन सिंह चौधरी देवीलाल के साथी रहे और 1987 में लोकदल से विधायक भी बने थे। रणदीप कौल युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव रहे हैं। वरिष्ठ नेता तुहीराम भारद्वाज को पलवल जिले का शहरी प्रधान बनाया गया है। तुहीराम भारद्वाज इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व जिला प्रधान भी रह चुके हैं। सुरेंद्र सिंह सोरोत को कोर कमेटी ने पलवल जिले के ग्रामीण प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी है। वे युवा इनेलो के प्रदेश महासचिव और होडल हलके के इनेलो अध्यक्ष रहे हैं। वरिष्ठ नेता सुरेश काला को पानीपत जिले का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। सुरेश काला पानीपत जिले में युवा इनेलो प्रधान और मुख्य संगठन के पानीपत जिलाध्यक्ष रहे हैं। इनके अलावा जेजेपी की युवा इकाई में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।  सुमित राणा को जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। सोनीपत जिले से संबंध रखने वाले सुमित राणा इनेलो की युवा इकाई से लंबे समय तक सक्रियता से जुड़े रहे और युवा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वहीं करनाल निवासी सरदार अमनदीप चावला को युवा जेजेपी का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। चावला भी कई वर्षों से सक्रिय हैं और उनकी गिनती सांसद दुष्यंत चौटाला के करीबी साथियों में होती है। साथ ही जेजेपी की युवा इकाई के गठन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। पार्टी ने युवा जेजेपी अध्यक्ष रविंद्र सांगवान से विचार-विमर्श कर राज्य के 12 जिलों के युवा अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। इनमें सिरसा जिले की जिम्मेदारी अजब सिंह को, फतेहाबाद की जिम्मेदारी अजय सिंधु को और जींद का अध्यक्ष पद काला नंबरदार को सौंपा गया है। युवा जेजेपी में विक्रम हरतान यमुनानगर से, सोनू सरपंच पंचकुला से, अमरिंदर अंबाला से और हरदीप सरपंच पानीपत जिले के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उपेंद्र काद्यान झज्जर जिले के, भीम सिंह करनाल के, हितेश देसवाल नूंह जिले के, रवि दहिया सोनीपत के और विजय भुरथला रेवाड़ी जिले के युवा जजपा अध्यक्ष होंगे। ये सभी युवा कई वर्षों से युवा इनेलो में सक्रिय रहे और सांसद दुष्यंत चौटाला व युवा नेता दिग्विजय चौटाला के संघर्ष के साथी रहे। जजपा के युवा जिलाध्यक्ष बनाए गए इन कार्यकर्ताओं में से कई युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में युवा जेजेपी की गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी। नए साल में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर शोर से सदस्यता अभियान और एक बूथ दस यूथ कार्यक्रम में जुट जाएंगे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी राजस्व व्यवस्था, सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

21/03/2026

अवैध मांस दुकानों पर सख्ती, बिना लाइसेंस संचालन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

19/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.