Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » तिगांव जनसभा की सफलता से प्रदेश में शुरु होगी बदलाव की लहर : ललित नागर

    तिगांव जनसभा की सफलता से प्रदेश में शुरु होगी बदलाव की लहर : ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma27/03/2019Updated:27/03/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। सत्तारुढ भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन में उजागर करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी विधानसभाओं में निकाली जा रही रथ यात्रा के 31 मार्च को तिगांव पहुंचने पर अनाज मंडी में आयोजित होने वाली जनसभा की सफलता को लेकर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज श्री नागर ने क्षेत्र के करीब 16 गांवों की चौपालों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को इस जनसभा में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान श्री नागर ने गांव प्रहलादपुर, बड़ौली, मिर्जापुर, मुजेड़ी, नवादा, नीमका, भतौला, फरीदपुर, सदपुरा, फत्तूपुरा, भुआपुर रेवारी, भैंसरावली, शाहबाद, ढैंकोला, महमूदपुर आदि गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने विधायक ललित नागर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करके उन्हें विश्वास दिलाया कि तिगांव में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या लोग पहुंचकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र उनका परिवार है और उन्होंने पांच वर्षाे तक क्षेत्र के विकास की आवाज को सडक़ से लेकर विधानसभा तक बुलंद करने का काम किया है, उन्होंने कहा कि यह दौर उनका संघर्ष का दौर रहा और विपक्ष में रहते हुए उन्होंने जनता के हकों से कभी समझौता नहीं किया बल्कि भाजपा के मंत्रियों व उनके रिश्तेदारों के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर लोगों को जागरुक करने का काम किया है। नागर ने कहा कि आगामी 31 मार्च को तिगांव अनाज मंडी में कांग्रेस की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है क्योंकि इस जनसभा में प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कई नेता एक मंच पर आकर जहां भाजपा सरकार के जुमलों को उजागर करेंगे उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के गरीबों के हित में न्याय योजना के तहत जो 72 हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की है, उसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है और अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस योजना के तहत एक सम्पन्न भारत का सपना पूरी तरह से साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि तिगांव में आयोजित जनसभा ऐतिहासिक होगी और इस जनसभा की सफलता के बाद फरीदाबाद के साथ-साथ समूचे प्रदेश की राजनैतिक फिजा पूरी तरह से बदल जाएगी और लोकसभा चुनाव में दसों की दसों सीटों पर कांग्रेस विजयश्री हासिल करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और जब कांग्रेस एकजुट हो जाती है तो कोई भी उसके सामने नहीं टिक सकता और पार्टी हाईकमान जिसे भी फरीदाबाद लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारेगी, सभी कांग्रेसी उसे भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रायन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मोंटेसरी ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक उत्सव 2025–26 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया

    27/02/2026

    मंत्री विपुल गोयल ने वेस्ट टू बेस्ट और कचरा पृथक्करण को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

    23/02/2026

    राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मछेन्द्र पुरी महाराज

    23/02/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.