Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद विधानसभा को विकसित बनाना मेरा उद्देश्य : लखन सिंगला

    फरीदाबाद विधानसभा को विकसित बनाना मेरा उद्देश्य : लखन सिंगला

    Ajay vermaBy Ajay verma13/10/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर।  फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज अपने चुनाव अभियान को बल देते हुए सेक्टर-15, एसआरएस रेजीडेंसी सेक्टर-88, नहरपार पदम नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-16, अजरौंदा, संत नगर व गांव सीही सहित अनेकों कालोनियों में नुक्कड सभाओं के माध्यम से लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह श्री सिंगला का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं के दौरान लोगों का जोश देखते ही बनता था और श्री सिंगला को जगह-जगह लड्डूओं से तौला गया।  नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वह नेता नहीं बल्कि सेवक है और फरीदाबाद की जनता उनका परिवार है, इस परिवार की सेवा वह पिछले 30 वर्षाे से कर रहे है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि पैराशूट से चुनावी समर में कूदे भाजपा प्रत्याशी दिन में चार बार कपड़े बदलते है, भला वह लोगों की समस्याओं को कैसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि ए.सी. कमरों में बैठकर राजनीति करने वाले ऐसे लोग जनता से कैसे मिलेंगे, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है, वहीं उनका पूरा परिवार चौबीस घण्टे जनसेवा में समर्पित रहता है और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहता है। उन्होंने भाजपा को जनविरोधी पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा ने पांच सालों में केवल जुमलेबाजी के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने का काम किया है, जो फरीदाबाद हुड्डा सरकार में विकास की बुलंदियों पर था, आज टूटी सडक़ें, बदहाल सीवरेज, पीने के पानी की किल्लत सहित अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें होने के बावजूद इस क्षेत्र का विकास नहीं किया गया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा तो एक लायक बेटे की तरह वह इस क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का न केवल निराकरण करके बल्कि एक योजनाबद्ध तरीके से इस क्षेत्र को एक विकसित क्षेत्र बनाएंगे। श्री सिंगला ने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपाईयों के झूठ व जुमले में न आए और 21 अक्तूबर को उनके पक्ष में मतदान करके उन्हें विजयी बनाने का काम करें, जिससे कि फरीदाबाद क्षेत्र के विकास के द्वार खोले जा सके।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.