Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भाजपा का अभिन्न अंग है पन्ना प्रमुख : कविता जैन

    भाजपा का अभिन्न अंग है पन्ना प्रमुख : कविता जैन

    Ajay vermaBy Ajay verma14/04/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 14 अप्रैल। शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने पन्ना प्रमुखों को जीत के टिप्स देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर हरियाणा की दसों लोकसभा जीतने के लिए हमें बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना होगा, तभी हम प्रदेश में विजय पताका फहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी अह्म भूमिका होती है, ठीक उसी प्रकार पन्ना प्रमुख भाजपा का अभिन्न अंग है और सत्ता प्राप्ति में उनकी भागेदारी को नकारा नहीं जा सकता। कविता जैन शनिवार को सेहतपुर में तिगांव क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश चेयरमैन अजय गौड़, लोकसभा संयोजक नीरा तोमर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी उपस्थित थे। कविता जैन ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने केवल भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों के हकों को छीनने का काम किया है, जबकि भाजपा की सोच सरकार की योजना का लाभ हर गरीब व जरुरतमंद तक पहुंचाने की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश प्रदेश में यह काफी हद तक सार्थक भी रहा है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे अपने बूथ के प्रत्येक घर में जाकर वोट मांगे। बिना मांगे वोट चाहते हुए भी नहीं देता। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पन्ना प्रमुखों को अपना अपना बूथ जितवाना है। यदि बूथ जीत गए तो हम चुनाव भी जीत गए। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को उसका गौरव लौटाने का काम किया है और जो लोग उनकी कार्यशैली व उनके कार्याे पर सवालिया निशान लगाते है, वास्तव में उनकी सोच देशविरोधी सोच है और जनता ऐसे लोगों को आने वाले समय में सबक सिखाएगी। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से कहा कि वह संगठित होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर 5 सालों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुुरु की गई जनहितैषी योजनाओं के बारे में जागरुक करें ताकि 12 मई को लोग अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा विजय दिलवा सके। कार्यक्रम में प्रदेश चेयरमैन अजय गौड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुखों ने हर बूथ पर पार्टी की व्यवस्था को सही ढंग से स्थापित किया है और सभी पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथ पर सौंपी गई जिम्मेदारी को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पहले शक्ति केन्द्र की स्थापना की गई और मंडल में 50 प्रतिशत ही बूथ की समितियां बन सकती थी, लेकिन आज कल शत प्रतिशत बूथ की समितियां बनी हुई है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को संकल्प दिलवाया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। भारत की एकता के लिए देश को टूटने नहीं देंगे और देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा पन्ना प्रमुखों के लिए जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.