Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » मानव रचना ने वर्ल्ड नंबर 1 डब्ल ट्रैप शूटर अंकुर मित्तल का किया सम्मान

    मानव रचना ने वर्ल्ड नंबर 1 डब्ल ट्रैप शूटर अंकुर मित्तल का किया सम्मान

    Ajay vermaBy Ajay verma06/10/2017Updated:06/10/2017No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर संस्थान को गौरांवित किया है। मानव रचना इंटरनैशलन यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) एमबीए स्टूडेंट अंकुर मित्तल ने मैन्स डब्ल ट्रैप कैटिगरी में पहला स्थान हासिल कर संस्थान को ही नहीं देश को भी गौरांवित किया है। आईएसएसएफ के द्वारा हॉल ही में जारी की गई रैंकिंग में अंकुर वर्ल्ड नंबर 1 डब्ल ट्रैप शूटर बना है।

    अंकुर को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को मानव रचना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंकुर को सम्मानित करते हुए मानव रचना के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि मानव रचना खेलों को शिक्षा का अहम हिस्सा मानता है और इसी सोच के साथ नैशनल व इंटरनैशनल स्तर के खिलाड़ियों को स्टेट आफ द आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया जाता है। हॉल ही में नैशनल राइफल असोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा ओलंपिक लेवल शूटिंग रेंज का उद्घाटन कैंपस में किया गया है।

    इस मौके पर प्रतिभाशाली शूटर श्री रोंजन सोढ़ी, मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना के डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री सरकार तलवार, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डीन डॉ. छवि भारगव मौजूद रहीं।

    इस मौके पर सभी का आभार प्रकट करते हुए अंकुर मित्तल ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने देश के लिए यह सम्मान हासिल करने में काबिल बना। इसके लिए मैं राज्य सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी व मानव रचना का धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि मुझे हर कदम पर इनसे सभी जरूरी सहयोग प्राप्त हुआ। इसी सहयोग के कारण में नंबर वन के पद तक पहुंच पाया। अंकुर ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में मानव रचना का  हिस्सा बने। उन्होंने कहां कि बहुत ही कम यूनिवर्सिटी होती हैं जो उच्च शिक्षा के साथ साथ खेलों की भी सुविधाएं स्टूडेंट्स को मुहैया कराती हैं और मानव रचना उन्हीं में से एक हैं।

    इस मौके पर श्री सरकार तलवार ने अंकुर मित्तल के लिए प्रशंसात्मक उल्लेख पढ़ा।

     अंकुर मित्तल का अब तक का सफर

    अंकुर मित्तल ने पिछले एक साल में देश को गौराव प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अंकुर ने सबसे पहले भारत में फरवरी में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल हासिल किया और उसी के बाद मैक्सिको में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। केवल यहीं नहीं एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाशाली शूटरों के साथ खेल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सिंतबर में मोस्को में आयोजित की गई आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहतर स्कोर कर (145-150) अपने ही जर्मनी में बनाए गए नैशनल रेकार्ड (144-150) को तोड़ दिया। वह डब्ल ट्रैप इवेंट में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला खिलाड़ी बना और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। अपने इन्हीं गौरवशाली पारियों की मदद से वह रैंकिंग में डब्ल ट्रैप शूटिरों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा है। अंकुर श्री रोंजन सोढ़ी के बाद दूसरा भारतीय खिलाड़ी बना है जिसने यह स्थान हासिल किया है।

     

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.