Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधानसभा में प्राथमिकता से उठाई क्षेत्र की जनता की हक-हकूक की आवाज : ललित नागर

    विधानसभा में प्राथमिकता से उठाई क्षेत्र की जनता की हक-हकूक की आवाज : ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जिस सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी वर्ग दुखी हो जाए, उस सरकार को सत्ता से बेदखल होने से कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव था, जबकि विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दे होते है, हरियाणा में भ्रष्टाचार, किसानों को फसलों का उचित दाम न मिलना व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार की ऐसी जनविरोधी नीतियां है, जिसने हर वर्ग को झकझोंर कर रख दिया है और प्रदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है और फरीदाबाद से बदलाव की ऐसी लहर चलेगी, जो भाजपा को सत्ता से उखाडक़र ही थमेगी। श्री नागर आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत गांव छोटी खेड़ी, खेड़ी, ताजूपुर, बदरपुर, जसाना, सिडौला, कबूलपुर गुजरान, चीरसी, मंझावली सहित कई गांवों में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में पहुंचने पर ललित नागर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मानरुपी पगड़ी बांधकर उन्हें पुन: विधानसभा में भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए कहा कि नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद बसाना भी कांग्रेस सरकार की एक बड़ी देन रही है क्योंकि ग्रेटर फरीदाबाद बसने से पहले नहरपार के गांवों की जमीन के भाव दो से 5 लाख रुपये प्रति एकड़ होते थे परंतु ग्रेटर फरीदाबाद बसने के बाद यहां जमीनों के दाम एक करोड़ तक पहुंच गए परंतु आज भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते जमीनों के रेट भी औधे मुुंह गिरे हुए है। श्री नागर ने भावुक होते हुए कहा कि 2009 का चुनाव हारने के बाद प्रदेश में हुड्डा सरकार बनने पर उन्होंने हर गांव में रोजगार व ग्राम पंचायतों को ग्रांट देने का काम किया। इतना ही नहीं बल्कि 19 गांवों के किसानों की जमीन के मुआवजे को 16 लाख से बढ़ाकर 42 लाख करवाया और 2014 में चुनाव जीतने के बाद विपक्ष में रहने के बावजूद क्षेत्र की जनता के हक-हकूक की आवाज को प्राथमिकता से उठाया और हर गलत कार्य पर अपना विरोध दर्ज करवाया।  उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आज समय आ गया है, जब आपको तराजू के दोनों पलडों में मेरे व भाजपा उम्मीदवार के कार्याे को तौले और जो विधानसभा में आपके हक-हकूक की आवजा को प्राथमिकता से उठा सके, उसे अपना जनप्रतिनिधि चुने।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.