TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन सैक्टर-16 में किया गया जिसका शुभारम्भ फरीदाबाद के जाने-माने उद्योगपति श्री सुच्चा सिंह, दिल्ली के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 नीरज गुप्ता, गुरुग्राम के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 बिमल गोंसाई, अरूण भार्गव, बैक्सन होम्योपैथी, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 ए.के अग्रवाल, डॉ0 अरविन्द सूद, डॉ0 संजीव शर्मा , डॉ0 सौरभ शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। डॉ0 सिमरन कौर एवं डॉ0 दलीप अग्रवाल ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री सुच्चा सिंह ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार अपने काम में दक्षता ही जीवन का मूल मन्त्र है। प्रथम सत्र में दिल्ली से आए हुए विशेषज्ञ डॉ0 नीरज गुप्ता ने ओफेन्डिया ग्रुप की दवाईयाँ, विशेष रूप से साँप के जहर से बनने वाली दवाईयों के बारे में तथा उसके प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 नीरज गुप्ता को प्रतीक चिन्ह डॉ0 दिनेश ग्रोवर तथा डॉ0 प्रवेश अग्रवाल ने दिया।

