Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों को करेंगे उजागर : मनोज अग्रवाल

    पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों को करेंगे उजागर : मनोज अग्रवाल

    Ajay vermaBy Ajay verma14/07/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 14 जुलाई।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारी हेतु हरियाणा प्रदेश कांग्रेस आई. टी सेल द्वारा बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आई. टी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के मलेरना रोड स्थित कार्यालय पर आज एक जिला स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर बल्लभगढ़ विधानसभा में पदयात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा जहां लोगों को कांग्रेस सरकार के दस वर्षाे के कार्यकाल में हुए जनहितैषी कार्याे का जन-जन में प्रचार प्रसार किया जाएगा वहीं पांच सालों के खट्टर सरकार की नाकामियों को उजागर कर उन्हें जागरुक किया जाएगा। इसके अलावा आई.टी सेल कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर समेत सोशल मीडिया के सभी माध्यमों की जानकारी देते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें आई.टी सेल के माध्यम भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच में उजागर करना है। आज पूरा प्रदेश भाजपा सरकार की तानाशाही का दंश झेल रहा है और इस निक्कमी सरकार से प्रदेश को मुक्ति दिलाने में सोशल मीडिया का सबसे अहम किरदार होने वाला है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर के ही भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है और प्रदेश कांग्रेस आई.टी सेल चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश की जनता की आस्था कांग्रेस पार्टी की नीतियों में बढ़ी है और लगातार कांग्रेस पार्टी से लोग जुड़ते जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने भाजपा पार्टी के 75 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की 75 सीट तो नहीं आएगी, लेकिन कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल के भाव 75 के पार जरुर चले जाएंगे। उन्होंने कह कि आज बिजली-पानी को लेकर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि भाजपा सरकार कागजों में विकास करके झूठी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश में विराजमान झूठी भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करें और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाए। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक यादव को आई.टी सेल के जिला महासचिव और देवेंद्र सिंह को एनआईटी 86 के विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस अवसर पर श्रेय शर्मा, गुलविंदर मेहता, मोहम्मद नाजि़म, कृष्ण मोटन, हरीश चंद्रा, सचिन गर्ग, कुलदीप सैनी सहित कई अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    18 वर्षीय छात्र ने मां की डांट के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

    31/03/2026

    मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया

    07/02/2026

    हैबिल्ड ने शुरू किया ‘हर घर योग’ अभियान; लाखों भारतीय एक साथ सुधारेंगे अपनी जीवनशैली

    12/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.