Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 15 दिन पहले बनाई ओल्ड फरीदाबाद बाजार की मुख्य सडक़ तोड़ी- लखन कुमार सिंगला

15 दिन पहले बनाई ओल्ड फरीदाबाद बाजार की मुख्य सडक़ तोड़ी- लखन कुमार सिंगला

Ajay vermaBy Ajay verma02/09/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के बाजार की सडक़ों को बार बार तोडऩे को साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। श्री सिंगला ने कहा कि रक्षा बंधन पर बनी सडक़ रविवार को अचानक तोड़ दी। इससे पहले यह सडक़ छह महीने से टूटी पड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस सडक़ को बार बार तोडक़र किसी के साथ दुश्मनी निकाली जा रही है अथवा किसी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारण कोई हो लेकिन ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदारों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। यहां महीनों से सडक़ें टूटी होने से बाजार का कामकाज ठप हो चुका है। दुकानदार पूरा दिन दुकानों में धूल ही साफ करते रहते हैं। अनेक दुकानदारों के घरों में फांके तक की नौबत आ गई है। कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि 15 दिन में ऐसी क्या बात आ गई कि सीमेंटेड सडक़ को तोडक़र डाल दिया गया। इसमें कोई न कोई राजनीति जरूर है। उन्होंने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद बाजार के साथ निरंतर दुश्मनी निकाली जा रही है क्योंकि यह लोग परंपरागत तौर पर कांग्रेस के साथ रहते हैं। लेकिन राजनीति में किसी को इतना नहीं गिरना चाहिए कि किसी की रोजी रोटी पर संकट आ जाए। दूसरी बात, बार बार सडक़ बनाने और तोडऩे से जनता का पैसा ही बर्बाद हो रहा है। ऐसे में न खाऊंगा न खाने दूंगा का ऐलान तो झूठा साबित हो रहा है। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि टूटी सडक़ के कारण स्कूल वैन आने जाने में दिक्कत आ रही है, जिसके कारण छोटे छोटे बच्चों को संकटों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बाजार से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जांच करवाने की मांग की है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.