Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की सरकार ने मानी मांगे – 9 मई से चल रही हड़ताल हुई समाप्त

नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की सरकार ने मानी मांगे – 9 मई से चल रही हड़ताल हुई समाप्त

Ajay vermaBy Ajay verma24/05/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma )फरीदाबाद, 24 मई। विगत नौ मई से चल रही नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल आज सरकार से हुई वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए श्री बालगुहेर ने बताया कि चण्डीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर.के.खुल्लर व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त आनन्द मोहन शरण के अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा, संघ के महासचिव जरनैल सिंह, उपमहासचिव शिवचरण, राजेन्द्र सनद, मांगेराम तिगड़ा, सुभाष के बीच वार्ता हुई। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए तीन मंत्री व नगरपालिका कर्मचारी संघ के दो पदाधिकारियों की कमेटी बनेगी। हरियाणा प्रदेश से नगर निगम, पालिका व नगर परिषदों से सफाई कार्य का ठेका रद्द होगा तथा अब सफाई कर्मचारी स्वीकृत पदों पर भर्ती होगें, कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन, न्यूनतम वेतन सफाई कर्मचारियों को 13500 रूपए मिलेगा, कर्मचारियों के लिए गंदा भत्तों जोकि पहले 325 रूपए था को बढ़ा 1000 रूपए कर दिया गया है, पांच रूपए झाडू भत्ते को 500 रूपए कर दिया गया है, प्रदेश के दमकल विभाग में लगे 1360 कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा, नगर निगम फरीदाबाद में नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन द्वारा 21 आऊटसोर्सिंग के कर्मचारियों तथा 9 सहायक सफाई निरीक्षकों को भी सरकार ने वार्ता के दौरान 8 मई वाली स्थिति को बहाल किया है, कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को ड्यूटी पीरियड़ माना जाएगा, हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में दर्ज किए गए मुकदमों को वापिस लिया जाएगा।  निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि कर्मचारियों की एकता का ही फल है कि सरकार ने उनकी जायज मांगों को माना है। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को एक ऐतिहासिक हड़ताल बताते हुए कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में गरीब सफाई कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय दिया है। उससे सभी संगठनों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
हड़ताल समाप्ति पर कर्मी नेता नानकचंद खेरालिया, प्रेमपाल, रघुबीर चौटाला, श्रीनंद ढकोलिया, सोमपाल झिझोटिया, बिशनस्वरूप तेवतिया, अनिल चिण्डालिया, परशराम अधाना, सुभाष फेंटमार, रोहताश रेडू, मुकेश बाल्मीकि, लीलूराम भगवान, डा.चतर सिंह, योगेश शर्मा, सतीश पहलवान, दान सिंह, रामकिशोर त्यागी, दान सिंह, जितेन्द्र सिंह, देवेन्द्र मंझावली, सुदेश कुमार, बल्लू चिण्डालिया, महेन्द्र कुण्डिया, राजबीर चिण्डालिया, अनिल भंडारी, राजपाल किठवाड़ी, महिला नेता माया, ब्रजवती, कमला, शकुन्तला, ज्ञानो, मुनेश, जगवती, ममता, कमलेश, इन्द्रा, सलोचना, ओमवती आदि ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.