Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जुम्लोजी में पास जनता में फेल हुई भाजपा सरकार : अशोक तंवर

जुम्लोजी में पास जनता में फेल हुई भाजपा सरकार : अशोक तंवर

Ajay vermaBy Ajay verma02/12/2018No Comments6 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर आज शहीद राजा नाहर सिंह की धरती बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि यह सरकार जुम्लोजी में तो सौ में से सौ अंक लेकर पास हो गई है, लेकिन चुनाव पूर्व जनता से किए गए सभी वायदों पर पूर्ण रुप से शत-प्रतिशत फेल साबित हुई है, जबकि दिल्ली में पूर्ण रुप से फेल साबित हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल अब हरियाणा के लोगों का बेवकूफ काटने के लिए आर रहे है, लेकिन प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी सरकार के लिए बार्डर पूर्ण रुप से सील कर दिए है क्योंकि साढे चार साल में उन्हें हरियाणा की जनता की सुध तो नहीं आई और अब दिल्ली में अपने आपको हारता हुआ देख अब हरियाणा की ओर रुख कर रहे है। ऐसे दो मुंही एवं झूठे लोगों प्रदेश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी क्योंकि अगर साढ़े चार साल के विपक्ष के कार्यकाल में गरीब, मेहनत, किसान, मजदूर, व्यापारी, छोटे उद्योगपतियों, युवाओं, महिलाओं सहित हर वर्ग की आवाज को किसी ने उठाई है तो वह है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी है, यही वजह है कि आज हरियाणा ही नहीं बल्कि समूचे देश की जनता आज राहुल गांधी को आशाभरी दृष्टि से देख रही है और इसका ताजा परिणाम देश में हो रहे 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों में देखने को मिलेगा, जहां आक्रोश जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता विहिन कर अपनी ताकत का परिचय कराएगी। श्री तंवर आज बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल द्वारा आयोजित ‘सत्ता परिवर्तन रैली’  में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। अमर शहीद राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ में पहुंचने पर रैली के आयोजक मनोज अग्रवाल द्वारा जहां श्री तंवर का बल्लभगढ़ क्षेत्र के छत्तीस बिरादरी सर्व समाज की ओर से बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया वहीं उन्हें ऐतिहासिक नगरी के मुख्य बाजारों में खुली जीप में एक जुलूस के साथ रैली स्थल तक लाया गया, जहां उनका पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राधा नरुला, महासचिव राजकुमार तेवतिया, पं. राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, सत्यवीर डागर, योगेश गौड़, यशपाल नागर, मोनू ढिल्लो,  प्रदेश प्रवक्ता सीमा जैन, सेवाराम वर्मा, महेश जैन, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे। रैली में उमड़े भारी जनसैलाब से गद्गद् अशोक तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो कमजोर मुख्यमंत्री है, जो वह आपको जवाब नहीं दे पा रहे है, आज इस मंच से वह चुनौती देते है कि केजरीवाल जहां कहे वहां मैं चलने के लिए तैयार हूं क्योंकि मैने तो अभी दो दिन पूर्व ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास के समीप बने मोहल्ला क्लिनिक की दयनीय स्थिति, जिसमें कीड़ चलते हुए और गंदगी के फोटो पर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राज में दिल्ली विकास से कोसों पीछे हो गई है क्योंकि आज दिल्ली में जो भी विकास दिख रहा है वह श्रीमती सोनिया गांधी, तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की देन है। उन्होंने भाजपा को सपनों का सौदागार की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा राज में हरियाणा का विकास पूरी तरह से थम गया है, भाजपाई केवल गाय-गीता,गंगा और महिला सुरक्षा की बात तो करते रहे है लेकिन अगर धरातल पर इन सभी बातों का रियलटी टेस्ट किया जाए तो हरियाणा में आज जहां गाय सडक़ों पर कूड़ा खाने को मजबूर है वहीं महिला अपराधों में हरियाणा देश का नंबर वन राज्य बन गया है, ऐसा कोई दिन जाता होगा, जब यहां महिलाओं पर घिनौने अपराध न होते हो, जिससे महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेश की 90 विधानसभाओं में से 80 व लोकसभा की 10 की 10 सीटों पर विजयी दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने कर्मचारियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज हरियाणा का कर्मचारी सडक़ों पर आकर पंजाब के समान वेतनमान की बात कर रहा है, जबकि आज वह इस मंच से ऐलान करते है कि कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों को इतना कुछ दिया जाएगा कि पंजाब के कर्मचारी भी यह मांग करेंगे कि उन्हें हरियाणा के समान भत्ते दिए जाए। रैली की सफलता पर श्री तंवर ने रैली आयोजक मनोज अग्रवाल की दिल से तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम समय में इतनी बड़ी सफल रैली का आयोजन करके मनोज अग्रवाल ने जमीनी नेता होने का परिचय तो दिया ही है, साथ ही यह भी साबित हो गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होगा।

रैली के आयोजक मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके एक आह्वान पर हजारों की तादाद में एकत्रित होकर बल्लभगढ़ के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह क्षेत्र की जनता के ऋणी हो गए है और वह विश्वास दिलाते है कि वह अन्याय व जुल्म के खिलाफ बल्लभगढ़ की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से आज बल्लभगढ़ का व्यापारी वर्ग सहित तमाम हर समुदाय त्रस्त व दुखी है। हालात इतने खराब है कि व्यापारी वर्ग डरे सहमे होकर व्यापार करने पर मजबूर है। उन्होंने मंच से श्री तंवर के समक्ष ट्रेड टैक्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि फरीदाबाद में भाजपा सरकार ट्रेड लाईसेंस लेने के लिए नोटिस जारी कर रही है, अगर यह ट्रेड टैक्स लगा तो यहां का व्यापारी पूरी तरह से तबाह हो जाएगा, जिस पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जनता से आह़्वान किया कि ट्रेड टैक्स को वोट टैक्स मेें बदलकर भाजपा को सत्ताविहीन करने का काम करें और कांग्रेस सरकार बनने पर इसे पूर्ण रुप से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष श्री तंवर को विश्वास दिलाया कि जब भी विधानसभा चुनाव होंगे बल्लभगढ़ की जनता अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का काम करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव चौधरी,डा. एस.एल. शर्मा, सोहनलाल सैनी, पंडित जयकिशन शर्मा, धर्मदेव आर्य, सुनील नागर, अनीशपाल, एडवोकेट अनुज शर्मा, रेनू चौहान, राजेश तेवतिया, रवि शर्मा, मनीष बत्रा, पवन गुप्ता, राहुल गुप्ता, गजेंद्र डागर, जितेश मित्तल, भारत गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, रोहित नागर, संजय गोयल, दीपक गजवानी सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.