Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 30 अप्रैल। जिलाधीश यशपाल ने महामारी रोग अधिनियम 1897 के मद्देनजर आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(II) के तहत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से तहसील व उप तहसील स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपनी क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्य सामग्री के वितरण से सम्बंधित गतिविधियों कि भी जांच करेंगे। जिलाधीश ने आदेशों में बताया कि फरीदाबाद तहसील क्षेत्र में ईटीओ अजय सरोहा, बल्लभगढ़ तहसील क्षेत्र में ईटीओ राजेश यादव, बढ़खल तहसील क्षेत्र में एसडीओ, पीडब्ल्यूडी प्रकाश लाल, मोहना उप तहसील क्षेत्र में एसडीओ पीडब्ल्यूडी रविन्द्र सेठी, धौज उप तहसील क्षेत्र में जेई पीडब्ल्यूडी सरदार सिंह, गौंछी उप तहसील क्षेत्र में जेई सतीश कुमार, दयालपुर उप तहसील क्षेत्र में जेई पीडब्ल्यूडी रविन्द्र सिंह तथा तिगांव उप तहसील क्षेत्र में माईनिंग इंस्पेक्टर कमलेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने बताया की सम्बंधित क्षेत्र के उपमंडलाधीश ओवर आल इन्चार्ज होंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
