Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » स्टडी ग्रुप ने ग्लोबल हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट ट्रेंड्स पर अपने श्वेत पत्र से महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया

स्टडी ग्रुप ने ग्लोबल हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट ट्रेंड्स पर अपने श्वेत पत्र से महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया

Ajay vermaBy Ajay verma02/03/2021Updated:02/03/2021No Comments4 Mins Read
study group

Today Express News | Ajay verma |स्टडी ग्रुप एक ग्लोबल एजुकेशन प्रोवाइडर है जो विश्वविद्यालय के डिग्री कार्यक्रमों के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को तैयार करता है और अंग्रेजी भाषा के कोर्सेस प्रदान करता है। ग्लोबल हायर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती के रुझान पर महामारी के दौरान ग्लोबल और लोकल मार्केट रिसर्च, इनसाइट और डेटा एनालिसिस पहल की एक विस्तृत श्रृंखला का आयोजन करता है। विदेशों में अध्ययन के बारे में छात्रों और माता-पिता की मुख्य चिंताओं और शोध के माध्यम से उनके पढ़ाई के विकल्पों पर कोविड-19 के प्रभाव को समझने के बाद एजुकेशन प्रोवाइडर का लक्ष्य महामारी के बाद की दुनिया के लिए उन्हें तैयार रहना है।

नवीनतम इनसाइट्स प्राप्त करने के लिए स्टडी ग्रुप ने 3000 छात्रों का सर्वेक्षण किया। ऑन-कैंपस और शिक्षा के ऑनलाइन रूप पर प्राथमिकताओं का विश्लेषण करने के संदर्भ में 43% उत्तरदाताओं ने विदेशों में विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक, आमने-सामने अध्ययन के अनुभव के प्रति अपना झुकाव दिखाया। इस बीच, 31% ने ऑनलाइन लर्निंग को चुना और 26% ने मिश्रित शिक्षा पद्धति को बेहतर बताया।

अंतरराष्ट्रीय मोबिलिटी को रोकने वाली महामारी के बावजूद कई छात्रों ने अपने चुने हुए विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत ऑन-कैंपस और ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए की। स्टडी ग्रुप के सर्वेक्षण के अनुसार, छात्र अब तक अपने विदेश में अपने सीखने के अनुभवों को लेकर समग्र रूप से सकारात्मक थे। 86% छात्रों ने कहा कि वे एंगेज रखने में सक्षम थे, 85% ने अपने कोर्स इंडक्शन प्रोग्राम का आनंद लिया और 88% पाठ्यक्रम सामग्री से संतुष्ट थे। हालाँकि, आमने-सामने की पढ़ाई के स्थान पर दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा पर संदेह है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय पढ़ाई के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। 2021 में अपना प्रोग्राम शुरू करने की अपनी योजनाओं को दुनियाभर के छात्रों ने सिर्फ देरी की या टाला है। 2021 में 75% से ज्यादा भावी छात्र अपना विदेशी अध्ययन कार्यक्रम शुरू करने का इरादा रखते हैं। 2020 में एच-2 में स्टडी ग्रुप की पेशकश को अस्वीकार करने वाले पांच में से एक आवेदक निकट भविष्य में फिर आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। वास्तव में, सर्वेक्षण से पता चला कि छात्रों को घर से ‘पुश’ फेक्टर के बजाय प्रमुख डेस्टिनेशन के ‘पुल’ फेक्टर ने इन जगहों पर जाने को प्रेरित किया है। यह ही उन्हें विदेशों में अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा यूकेवीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 5% छात्र अपने देश में पढ़ाई करने के लिए विदेश में पढ़ाई करने की योजना को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, आने वाले वर्षों में बाजार की हिस्सेदारी में बदलाव की अपेक्षाओं के साथ स्टडी डेस्टिनेशंस को लेकर पसंद बदल रही है, जहां ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

स्टडी ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मनोज शेट्टी ने सर्वेक्षण से उत्पन्न इनसाइट्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हर कोई महामारी द्वारा प्रस्तुत चुनौती को पार करते हुए वर्तमान और भावी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने शिक्षा लक्ष्यों को हासिल करने में समर्थन करने की कोशिश कर रहा है। अतिरिक्त धन मुहैया कराने वाली सरकारों और छात्रों के लिए देश को फिर से खोलने और वर्चुअल स्टडी अब्रॉड फेयर चलाने के लिए नियुक्तियों तक, हम सभी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि छात्र वह शिक्षा हासिल करने में सक्षम रहे जिनके वे हकदार हैं। हम गुणवत्ता शिक्षा पर समझौते के रूप में ऑनलाइन लर्निंग को लेकर उनकी चिंता को स्वीकार करते हैं, यह सिर्फ एक अस्थायी समाधान है। दुनियाभर में टीके लगाए जाने के साथ, हम महामारी के बाद के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं, जहां हम हाई-क्वालिटी अवसरों के साथ अपने विदेशी शिक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए छात्रों का समर्थन जारी रख सकते हैं। ”

स्टडी ग्रुप के बारे में

स्टडी ग्रुप अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का अग्रणी प्रदाता है, जो अपने छात्रों और पार्टनर्स के लिए सफलता प्राप्त करता है। 25 वर्षों से स्टडी ग्रुप यूके, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ काम कर रहा है। स्टडी ग्रुप ऑस्ट्रेलिया 25 वर्षों से चार्ल्स स्टर्ट यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी निभा रहा है। वे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि से महत्वाकांक्षी छात्रों को तैयार करते हैं और उन्हें अपने चुने हुए यूनिवर्सिटी में ऑन-कैंपस इंटरनेशनल स्टडी सेंटरों के माध्यम से सफलता पाने के लिए तैयार करते हैं। उनके प्रोग्राम भाषा, शैक्षणिक और सामाजिक कौशल प्रदान करते हैं जो छात्रों को यूनिवर्सिटी में दाखिले और स्नातक बनने के बाद निरंतर सफलता के लिए आवश्यक होते हैं। प्रत्येक वर्ष वे 140 से अधिक देशों के 30,000 से अधिक छात्रों का नामांकन करते हैं।

Global Higher Education International Student Recruitment study group स्टडी ग्रुप
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

01/04/2026

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

10/03/2026

टाटा मोटर्स ने लेजेंडरी टाटा सिएरा का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पेश किया

19/11/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.