Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भगवान रामचंद्र के आदर्श अपनाएं, कोई समस्या सामने नहीं आएगी – राजेश नागर

    भगवान रामचंद्र के आदर्श अपनाएं, कोई समस्या सामने नहीं आएगी – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma16/10/2021No Comments2 Mins Read
    Follow the ideals of Lord Ramchandra, there will be no problem - Rajesh Nagar

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां ग्रेटर फरीदाबाद में प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।उन्होंने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है इस बुराई को नजदीक नहीं आने देना है तो राम नाम का सहारा लो। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं विधायक नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने लोगों को उपद्रव मचाने वाले दैत्य दानव से छुटकारा दिलाया और उस समय के त्रिलोकी राजा कहे जाने वाले रावण का धर्म की स्थापना के लिए वध किया। इसलिए लोग आज हजारों सालों के बाद भी उन्हें अपना आराध्य मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा लेते हैं। श्री नागर ने कहा कि हम सब भी भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में अवश्य धारण करें। भगवान राम के सच्चरित्रता, सच्चाई के साथ रहने और पीड़ितों के दुख हरने वाले गुण आज सभी अपनाएं, तो संसार की अधिकांश समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी। विधायक श्री राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वे सभी आपसी भाईचारे और देश हित में कार्य करने के बारे में प्रतिज्ञा ले। उन्होंने सभी से कहा कि आपस में यदि हम मिलजुल कर रहेंगे तो कोई भी नकारात्मक शक्ति हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। हमें यह सोचकर कार्य करना है कि हमारा अगला उठने वाला कदम क्या देश हित में है, इसके बाद हमसे किसी प्रकार की कोई गलती होने की संभावना बाकी नहीं रह जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें जनता का जीवन सरल बनाने में जुटी हैं। लेकिन कुछ नकारात्मक शक्तियां उन्हें पूरा होने नहीं देना चाहते हैं। परंतु जनता सब समझती है और वह इन नकारात्मक शक्तियों के बहकावे में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर योगेश मान, विजय भारद्वाज, साहिल कुमार, विजय सिंह, नितिन अरोड़ा, अजब सिंह, अरविंद चंदीला, मास्टर सत्यवीर नागर, अंजना सिंह आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    Follow the ideals of Lord Ramchandra Rajesh Nagar Tigaon आदर्श अपनाएं भगवान रामचंद्र राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.