Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, साल-दर-साल आधार पर , राजस्व में 20% और एबिट्डा में 57% की बढ़ोतरी

    वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, साल-दर-साल आधार पर , राजस्व में 20% और एबिट्डा में 57% की बढ़ोतरी

    Ajay vermaBy Ajay verma15/11/2021No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । 10 November, 2021: ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (“टीसीआई”), भारत की अग्रणी इंटिग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्युशन्स प्रोवाइडर, ने आज 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

    स्टैंडअलोन

    परफॉरमेंस हाइलाइट्सः वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही बनाम वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही

    ▪ ऑपरेशंस से राजस्व 737 करोड़ रुपए रहा, साल-दर-साल 20.3% और सिक्वेंशियल 18.6% की बढ़ोतरी

    ▪ वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 66 करोड़ रुपए की तुलना में 104 करोड़ रुपए का एबिट्डा

    ▪ वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 10.6% एबिट्डा मार्जिन की तुलना में 14.1% मार्जिन

    ▪ वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 32 करोड़ रुपए के पीएटी की तुलना में 68 करोड़ रुपए, 113% की बढ़ोतरी

    ▪ वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 5.1% की तुलना में 9.2% पीएटी मार्जिन

    कंसॉलिडेटेड

    परफॉरमेंस हाइलाइट्सः वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही बनाम वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही

    ▪ ऑपरेशंस से राजस्व 1521 करोड़ रुपए, साल-दर-साल 38% की वृद्धि

    ▪ 198 करोड़ रुपए का एबिट्डा, जो वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में 107 करोड़ रुपए था

    ▪ वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में एबिट्डा मार्जिन 9.6% था, जो इस बार 13% रहा

    ▪ 124 करोड़ रुपए का पीएटी, जो वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में 42 करोड़ रुपए रहा था, यानी 95% की वृद्धि

    ▪ पीएटी मार्जिन 8.1% रहा, जो वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में 3.8% था

    नतीजों पर टिप्पणी करते हुए श्री विनीत अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, टीसीआई ने कहा, “पिछली तिमाही में अधिकांश उद्योग क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके परिणामस्वरूप हमारी सभी सेवाओं और समाधानों के लिए अच्छा संकर्षण प्राप्त हुआ है। ग्राहकों ने टीसीआई पर भरोसा करना जारी रखा। हमारे तटीय और रेल मल्टीमॉडल एंड-टू-एंड समाधानों की मांग ने ग्राहकों को अपने कार्बन फुटप्रिंट पर बचत करने में सक्षम बनाया।

    आजकल ग्राहक वैल्यू चेन में दक्षता और इंटिग्रेटेड सिंगल-विंडो सॉल्युशन पर जोर देते हैं, जिसके फलस्वरूप हम थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेवाओं के लिए बढ़ती मांग देख रहे हैं।

    सरकार द्वारा की गई नई पहलों और सुधारों से भविष्य में अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री को मदद मिलेगी। गति शक्ति मास्टर प्लान मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सशक्त करने के साथ, एक इंटिग्रेटेड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता होने की हमारी कार्यनीति को मजबूत करेगा और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए अधिक विजिबिलिटी और फास्ट-ट्रैक कार्यान्वयन प्रदान करेगा।

    चूंकि इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय परियोजनाओं में सरकारी निवेश जारी है, खपत बढ़ रही है। टीसीआई अधिकतम बढ़ोतरी के लिए अपने नेटवर्क का अनुकूल प्रयोग करने में सक्षम होगी।”

    ग्रुप टीसीआई के बारे में:

    4,300 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व के साथ ग्रुप टीसीआई भारत की अग्रणी इंटिग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस प्रोवाइडर है। 6 दशकों में विकसित निपुणता वाले टीसीआई ग्रुप के पास कंपनी के स्वामित्व वाले कार्यालयों का एक व्यापक नेटवर्क, जिसमें 12 मिलियन वर्गफुट वेयरहाउसिंग स्पेस और प्रशिक्षित कर्मचारियों की एक मजबूत टीम है। ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, विश्व स्तर के संसाधन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और पेशेवर प्रबंधन के साथ, टीसीआई ग्रुप दृढ़ कॉर्पोरेट प्रशासन का पालन करता है और अपने हितधारकों और सामाजिक जिम्मेदारियों के मूल्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। टीसीआई ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कई सॉल्युशन की पहल की। इनमें शामिल हैं:

    टीसीआई फ्रेट: भारत की अग्रणी सरफेस ट्रांसपोर्ट कंपनी है। यह डिवीजन किसी भी आयाम या उत्पाद खंड के कार्गो के लिए परिवहन समाधान प्रदान करता है। यह एफटीएल (पूर्ण ट्रक लोड)/एलटीएल (ट्रक लोड से कम)/छोटे पैकेजों और कन्साइनमेंट/ओवर डायमेंशनल कार्गो का परिवहन करता है।

    टीसीआई सप्लाई चेन सॉल्युशन्स: टीसीआई एससीएस लॉजिस्टिक नेटवर्क का कंसेप्ट और डिजाइनिंग से लेकर वास्तविक कार्यान्वयन तक इंटिग्रेटेड सप्लाई चेन का सिंगल-विंडो सक्षमकर्ता है। मुख्य सेवाओं में सप्लाई चेन कंसल्टेंसी, इनबाउंड लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग / डिस्ट्रीब्युशन सेंटर मैनेजमेंट और आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

    टीसीआई सीवेज: टीसीआई सीवेज अपने फ्लीट में छह जहाजों से सुसज्जित है जो कंटेनरों और बल्क कार्गो के परिवहन के लिए तटीय कार्गो आवश्यकताओं को पूरा करता है।

    टीसीआई एक्सप्रेस लिमिटेड: प्रमुख एक्सप्रेस वितरण में माहिर है जो ग्राहकों की एक्सप्रेस आवश्यकताओं के लिए डोर-टू-डोर और टाइम-डेफिनेट समाधान प्रदान करता है। यह भारत में 40,000 स्थानों और 202 अन्य देशों में कार्य करता है।

    टीसीआई डेवलपर्स लिमिटेड: यह बड़े आधुनिक गोदामों, लॉजिस्टिक पार्कों आदि के विकास का कार्य करता है।

    टीसीआई फाउंडेशन: ग्रुप की सामाजिक शाखा के रूप में टीसीआईएफ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी को पूरा करता है और ग्रामीण क्षेत्रों में वंचितों के लिए चैरिटेबल अस्पताल और स्कूल चलाता है। टीसीआईएफ ने अतिसंवेदनशील ट्रकिंग समुदाय के बीच एड्स के हस्तक्षेप और शिक्षा पर कार्यक्रम चलाने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के साथ भी सहयोग किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.