Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण होगा जल्द – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

    ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण होगा जल्द – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

    Ajay vermaBy Ajay verma21/01/2022No Comments2 Mins Read
    Bridge connecting Greater Noida will be constructed soon - Deputy CM Dushyant Chautala announced
    तिगांव के शिव कॉलेज पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व विधायक राजेश नागर का स्वागत करते चेयरमैन विनोद नागर, प्रिंसिपल जयमाला यादव व अन्य

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ : रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मंझावली गांव में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। चौटाला शुक्रवार को तिगांव स्थित शिव कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। इसका निर्माण पूरा होने से फरीदाबाद में नोएडा की दूरी कम हो जाएगी।  इस अवसर पर तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा जजपा की सरकार हरियाणा के निवासियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं| हम अपने प्रदेश के हर व्यक्ति तक विकास और सुशासन को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं| उन्होंने कहा कि मंझावली पर बन रहे पल से न केवल फरीदाबाद ग्रेटर नॉएडा आपस में जुड़ेंगे बल्कि हमारे दोनों क्षेत्रों के संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी|  इससे पहले शिव कॉलेज में पहुंचने पर चेयरमैन विनोद नागर, प्रिंसिपल जयमाला यादव व उनके समस्त स्टाफ ने डिप्टी सीएम व विधायक राजेश नागर को बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर तिगांव गांव के लोगों ने डिप्टी सीएम के समक्ष गांव के आसपास लगने वाले जाम को लेकर भी लिखित शिकायत दी। डिप्टी सीएम ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीसीपी जयवीर राठी को निर्देश दिया कि जाम की समस्या को दूर कराया जाए। इस अवसर पर जयकिशन वर्मा, विक्रम नागर सरपंच, बीरपाल जैलदार, पवन अग्रवाल, धर्म प्रकाश नागर, रणबीर नागर, बबलू, अनिल गुप्ता, राजेश वर्मा धरमवीर नागर, तेजपाल डागर, अरविंद भारद्वाज, उमेश भाटी, राजीव अग्रवाल अनिल बिंदल, विनीत गर्ग, सतीश बिंदल, धर्मचंद गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    Bridge connecting Greater Noida Deputy CM Dushyant Chautala Tigaon tigaon mla rajesh nagar ग्रेटर नोएडा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पुल का निर्माण
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.