Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शैडोफॉक्स देश भर में करेगा 75,000 डिलीवरी पार्टनर्स की भर्तियां

    शैडोफॉक्स देश भर में करेगा 75,000 डिलीवरी पार्टनर्स की भर्तियां

    vishal rajputBy vishal rajput05/07/2022No Comments3 Mins Read

    ये राइडर रु 35,000 महीना तक कमा सकते हैं, साथ ही वे रु 7.5 लाख के एक्सीडेन्ट और हेल्थ कवर के साथ निःशुल्क मेडिकल इंश्योरेन्स का लाभ भी उठा सकते हैं

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 05 July, 2022: तमिलनाडु में 5000 डिलीवरी पार्टनर्स के लिए नौकरियों की योजनाओं के ऐलान के ठीक बाद भारत के सबसे बड़े हाइपरलोकल क्राउडसोर्स्ड लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म शैडोफॉक्स ने बताया कि यह जुलाई 2022 तक देश भर में 75,000 डिलीवरी पार्टनर्स की भर्तियां करेगा।

    गिग अर्थव्यवस्था तेज़ी से विकसित हो रही है, इसी बीच शैडोफॉक्स अपने डिलीवरी नेटवर्क के विस्तार के साथ नौकरियों के अवसर उत्पन्न कर रहा है। गिग-वर्कफोर्स की ज़रूरतों को समझते हुए इस प्लेटफॉर्म ने सशक्त राइडर पार्टनर कम्युनिटी का निर्माण किया है, जो कई फायदों से लाभान्वित हो रही है। राइडर हर माह रु 35000 महीना तक कमा सकते हैं। इसके अलावा वे रु 7.5 लाख के एक्सीडेन्ट और हेल्थ कवर के साथ निःशुल्क मेडिकल इंश्योरेन्स का लाभ भी उठा सकते हैं। शैडोफॉक्स राइडर्स को कई अन्य फायदे भी उपलब्ध कराता है जैसे काम करने के प्रत्यास्थ घण्टे और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए न्यूनतम कमाई की गारंटी।

    साथ ही एक समान अवसर उपलब्ध कराते हुए कंपनी हर उम्र, हर लिंग, हर जाति के लोगों की भर्तियां कर रही है। विशेष रूप से उन लोगों को लाभान्वित कर रही है जो लम्बी दूरी तय नहीं कर सकते लेकिन पैसा कमा कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।

    इस ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के ज़रिए राइडर अपनी बाईक या साइकल पर डिलीवरी कर सकते हैं। जिनके पास अपना वाहन नहीं है, उनके लिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन रेंटल प्लान (चुनिंदा शहरों में) भी पेश किया है। वे उम्मीदवार जो कंपनी के साथ जुड़ना चाहते हैं, उन्हें सिर्फ शैडोफॉक्स ऐप डाउनलोड करना है, वैरिफिकेशन के लिए अपना पैन और आधार कार्ड अपलोड करना है तथा नज़दीकी ऑनबोर्डिंग सेंटर पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राइडर कुछ ही घण्टों के अंदर डिलीवरी का काम शुरू कर सकते हैं।

    शैडोफॉक्स के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पिछले सालों के दौरान भारत में गिग अर्थव्यवस्था तेज़ी से विकसित हुई है, यह देश के युवाओं के लिए आय का सबसे भरोसेमंद एवं पसंदीदा विकल्प बन गई है। शैडोफॉक्स ने देश भर में नौकरियों के अवसर उत्पन्न किए हैं, जिससे हमें 120,000 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के मौजूदा समुदाय को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, जो गर्व के साथ हमसे जुड़े हैं। हम हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो शैडोफॉक्स राइडर कम्युनिटी में शामिल होना चाहता है।’

    शैडोफॉक्स के साथ डिलीवरी पार्टनर के रूप में अपनी यात्रा शरू करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार +91 6366528574 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.