Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दुनिया को सुशासन की राह दिखाने वाले नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी- राजेश नागर

    दुनिया को सुशासन की राह दिखाने वाले नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी- राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma25/12/2022No Comments2 Mins Read
    Atal Bihari Vajpayee was the leader who showed the world the path of good governance - Rajesh Nagar
    अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गांव भतौला में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते विधायक राजेश नागर व अन्य।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद  भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गांव भतौला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया को सुशासन की राह दिखाने वाले नेता थे।  उन्होंने यहां अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अटलजी को दुनिया में भरपूर सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पहली गैर कांग्रेसी सरकार का कार्यकाल पूरा किया और लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकारें जनहितैषी कार्य कर सकती हैं। अटलजी ने राजनीति में सुचिता को बड़ा महत्व दिया। उन्होंने एक सांसद को अपने साथ मिलाने के बजाय सरकार का गिर जाना उचित समझा।  सरकार ने अपने प्रिय नेता सर्वोच्च नागरिक सम्मानों भारत रत्न और पद्म विभूषण से नवाजा। नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान, जवान और विज्ञान का समीकरण प्रस्तुत कर देश को बुलंदियों की ओर बढ़ाया। उन्होंने जवानों की शहादत का सम्मान और ऊंचा किया वहीं किसान कार्ड बनाकर अन्नदाता को उसका हक दिलवाया। उन्होंने दुनिया के दबावों की परवाह न कर पोकरण में परमाणु परीक्षण किया और सबसे आगे राष्ट्र का सम्मान रखा।  इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि प्रदान की। वहीं सर्दी से बचाने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर सुरेंद्र बिधूड़ी, अमित भारद्वाज, नरेश नंबरदार, अजब चंदीला, करतार चंदीला, चतर चंदीला, जेपी चंदीला, बेगराज चंदीला, अमरजीत बिधूड़ी, सुंदर बिधूड़ी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Atal Bihari Bajpai MLA Rajesh Nagar Rajesh Nagar Tigaon Tigaon Mla
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    52-वर्षीय मरीज़ के पेट से 37-से.मी. आकार का ट्यूमर निकालने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल फरीदाबाद में की गई सफल सर्जरी

    27/11/2026

    गंभीर वायु प्रदूषण से अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी

    11/11/2026

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.