Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ऑडी इंडिया ने ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक के लिए बुकिंग शुरू की

ऑडी इंडिया ने ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक के लिए बुकिंग शुरू की

vishal rajputBy vishal rajput09/02/2023No Comments5 Mins Read

● यह इस सेगमेंट में पहली कॉम्‍पैक्‍ट कूपे क्रॉसओवर कार है
● आधुनिक, आकर्षक और स्पोर्टी कूपे जैसा सिलहॉटे जिसमें स्‍पोर्टी एस-लाइन का बाहरी पैकेज मिलता है
● अपनी श्रेणी में बेहतरीन परफॉर्मेंस : क्‍वॉट्रो व्हील ड्राइव के साथ 2.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन, 190 एचपी और 320 एननएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। यह कार 7.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है
● शानदार विरासत वाली क्‍वॉट्रो ऑल-व्‍हील ड्राइव और प्रोग्रेसिव स्टियरिंग की सुविधा
● कार के बाहरी भागों की विशेषताएं : एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स के साथ एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरैमिक ग्लास सनरूफ, कंफर्ट की के साथ इशारे से खुलने और बंद होने वाला टेलगेट, 5 स्पोक वी स्टाइल “एस डिजाइन”, आर18 अलॉय व्हील्स और चमचमाता स्टाइलिंग पैकेज
● कार के इंटीरियर की विशेषताएं : ऑडी वर्चुअल कॉककिट प्लस, एमएमआई टच के साथ एमएमआई नेविगेशन प्लस, ऑडी ड्राइव सिलेक्ट, वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स , 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फोर-वे लुम्‍बर सपोर्ट के साथ इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट की जाने वाली फ्रंट सीटे’, माहौल के अनुसार लाइटिंग का पैकेज प्‍लस और ऑडी साउंड सिस्टम
● ऑडी इंडिया की वेबसाइट (www.audi.in) और ‘माई ऑडी कनेक्ट’ ऐप से इस कार की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है
● बुकिंग की राशि दो लाख रुपये

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मुंबई, 9 फरवरी 2023 : जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी, ऑडी ने आज से भारत में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की बुकिंग शुरू कर दी है। नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक एक व्‍यावहारिक, स्पोर्टी लुक की एक खूबसूरत कार है। स्टैंडर्ड क्‍वॉट्रो ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा से लैस ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक में 2 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल इंजन है, जो 190 हॉर्स पावर और 320 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। नई ऑडी क्यू 3 स्पोर्टबैक की बुकिंग 2 लाख रुपये की शुरुआती राशि से कराई जा सकती है।

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “2023 में हमारी पहली लॉन्चिंग बैज होगी, जो भारत में हमारी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। आज हम अपनी श्रेणी में पहली अनोखी बॉडी की कार, ऑल-न्‍यू ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की बुकिंग शुरू कर काफी उत्साहित हैं। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक को उन उपभोक्ताओं की ओर से काफी पसंद किया जाएगा, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन की कार की तलाश कर रहे हैं।”

श्री ढिल्लन ने कहा, “हमने 2022 में कंपनी की कारों की बिक्री में 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी। हमें विश्वास है कि 2023 भी हमारे लिए बहुत अलग नहीं होगा। इस साल हम ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक और कई नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेंगे। हम इस साल दोहरे अंकों में विकास दर्ज करने की उम्मीद कर रहे हैं।“

नई ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक पांच बाहरी रंग के विकल्पों, टर्बो ब्लू, ग्लेशियर वाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवरारा ब्लू में उपलब्ध है। कार के इंटीरियर के रंग के विकल्पों में ओकाफी ब्राउन और पर्ल बीज रंग उपलब्ध है।

इसकी खूबियां इस प्रकार हैं:
ड्राइव की क्षमता
› 2.0 लीटर टीएफएसआइ इंजन, 140 किलोवॉट (190 एचपी), 320 एनएम, 7.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है
› क्‍वॉट्रो-ऑल व्हील ड्राइव
› 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन
› ऑडी ड्राइव सिलेक्ट
› प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग
› कंफर्ट सस्पेंशन
› हिल स्टार्ट असिस्ट
› स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल सिस्टम
› पैडल शिफ्टर्स के साथ चमड़े से लिपटी हुई 3 स्पोक मल्टीफंक्शन के साथ स्टीयरिंग व्हील।

एक्‍सटीरियर
› एस-लाइन का एक्सटीयिर पैरेज
› 45.72 सेमी (आर 18) 5-स्पोक वी स्टाइल (एस डिजाइन) अलॉय व्हील्स
› पैनोरोमिक क्लास सनरूफ
› एलईडी हेडलैंप्स
› डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स
› हाई ग्लास स्टाइलिंग पैकेज

इंटीरियर
› एम्बियंट लाइटिंग पैकेज प्लस (30 रंग)
› 4 वे लुम्‍बर सपोर्ट के साथ पावर डजस्टेबल फ्रंट सीट
› चमड़े और लेदरेट के मिश्रण से बनी कार की सीटें
› कार के पिछले भाग में आगे और पीछे एडजस्टमेंट कर एक सीट दी गई है
› अल्युमीनियम लुक में इंटीरियर
› माइक्रो मेटेलिक सिल्वर कलर में की गई सजावट
› “एस” लोगो के साथ जगमगाती फ्रंट डोर स्कफ प्लेट और अल्युमीनियम के इंसर्ट

खूबियां
› एमएमआई टच के साथ 25.65 सेमी (10.1 इंच) का एमएमआई नैविगेशन प्लस
› ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस
› ऑडी साउंड सिस्टम (10 स्पीकर्स, 6 चैनल एम्‍प्‍लीफायर, 180 वाट)
› वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के साथ ऑडी फोन बॉक्स
› ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस
› 2-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल सिस्टम
› रियर व्यू कैमरा के साथ पार्किंग ऐड प्लस
› इशारे से नियंत्रित वाले टेलगेट के साथ कंफर्ट की
› बिजली से खुलने और बंद होने वाले सामान रखने वाले केबिन
› बाहरी मिरर्स, पावर एडजस्टेबेल, हीटेड और पावर फोल्डिंग, दोनों तरफ ऑटो डिमिंग के साथ
› फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियर-व्यू मिरर
› स्टोरेज और लगेज कंपार्टमेंट पैकेज
› 6 एयरबैग्स
› टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
› कार में बैठे बच्चों की सुरक्षा के लिए आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स और पिछली बाहरी सीटों के लिए टॉप टीथर

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.