Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट जांए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता : सरदार निशान सिंह

    नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट जांए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता : सरदार निशान सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma17/03/2023No Comments3 Mins Read
    All the officials and workers should get involved in the preparations for the municipal elections Sardar Nishan Singh

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी ने फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों को लेकर चुनाव कमेटी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह, मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री चौ. हर्ष कुमार, वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव कॄष्ण जाखड़, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, अमन अहमद, जावेद खान, पलवल जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरोत, भूपेंद्र मलिक, देवेन्द्र कादियान, रामकुमार कटवाल पूर्व विधायक, ललित बंसल, एस एस राठी, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर, प्रवीन ऐलावादी चैयरमैन हांसी शामिल है। विभिन्न वार्डाे से पार्टी ने मेहनती व कर्मठ उम्मीदवारों को तलाशना भी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा बाटा चौक स्थित मंगलम गार्डन में जजपा की जिलास्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सरदार निशान, पूर्वमंत्री चौ. हर्ष कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, पलवल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, भूपेंद्र मलिक, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर आदि मौजूद थे। खादी ग्राम उद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी के 1-1 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को आगामी चुनावों के लिए अपनी कमर कस पार्टी की नीतियों का तेजी से प्रचार-प्रसार करना शुरू कर देना चाहिए और जो भी कार्यकर्ता किसी कारणों से फिलहाल निष्क्रिय है उसे जल्द से जल्द मिलते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयत्न करें.

    तत्पश्चात मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि, जजपा पार्टी निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, प्रभारियों की एवं हल्का अध्यक्षों को कार्यभार सौंपा गए, सभी वार्डाे में पूरी तत्परता से जुट जाए और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि निगम चुनावों में जजपा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत सके। निशान सिंह ने उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह वार्डाे में शिक्षित, मेहनती और कर्मठ उम्मीदवारों को तलाशे, जो पार्टी की नीति और रीति पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए लोगों के हितों के लिए कार्य करें। इस दौरान नवनियुक्त प्रभारियों ने प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह से निगम चुनावों को लेकर गहनता से कई ओर विचार विमर्श भी किए।

    फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह एवं चुनाव कमेटी के सभी प्रभारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी प्रभारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, वे सभी हल्का अध्यक्षों के सहयोग द्वारा, सभी वार्डों के लिए मजबूत उम्मीदवार तलाशेगें व अधिक से अधिक वार्ड में जीत प्राप्त करेंगे।

    इस मौके पर चुनाव कमेटी प्रभारियों के संग ओल्ड फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया, बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी, एनआईटी हल्का अध्यक्ष हाजी करामत अली, बड़खल हलका अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बेगराज नागर, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, इनसो युवा जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, बल्लभगढ़ युवा हलका अध्यक्ष सौराज अधाना, प्रेम कृष्ण आर्या, हरिराम किराड़, प्रेमपाल, सरदार परविंदर सिंह, कुलदीप कटवाल, मालिक मोहन शर्मा, श्याम सिंह सीमा सितोरिया, गगन अरोड़ा, लतीफ कुरेशी, अब्दुल सत्तार, संदीप कपासिया, अजय चौधरी, सतीश कुमार, गुलाब रावत, गजेंद्र भड़ाना, इमरान खान, उमेश, बॉबी सितोरिया, शुभम बक्शी, अनुपमा बक्शी, सरदार रंजोत सिंह (सनी), देवेंद्र मान, अजय मित्तल, राहुल गोस्वामी, नंदराम पाहिल, श्वेता शर्मा, सनी खंडेलवाल, सुदेश ग्रोवर, दरियाव सिंह टोंक,  रिंकल भाटिया, अजय भड़ाना, राकेश, रोहित कुमार,  अमर बजाज, निशांत रस्तोगी, अरविंद शर्मा, कुनाल वर्मा,  मुनेश कपासिया लक्ष्मीनारायण कविता डागर, रवि कुमार, मोहम्मद शरीफ, वार्ड नंबर 3 जिला परिषद संजय अब्बास, सुशील कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

    jjp faridabad rajesh bhatia jjp
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.