Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए बेहद तेज भुगतान सेवा की शुरुआत की, यूपीआई लाइट को एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर

पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए बेहद तेज भुगतान सेवा की शुरुआत की, यूपीआई लाइट को एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर

vishal rajputBy vishal rajput20/03/2023No Comments3 Mins Read

Today Express News | Ajay verma | पेटीएम पहली बार पेटीएम यूपीआई लाइट बैलेंस को एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक का निश्चित वेलकम कैशबैक दे रहा है। पेटीएम एप पर, यूपीआई लाइट यूपीआई पिन का उपयोग किए बिना एक क्लिक के साथ बहुत तेजी से रियल टाइम लेन-देन की सुविधा देता है।

यूपीआई लाइट के साथ यूजर्स बैंक लेनदेन की सीमित संख्या की चिंता किए बिना बड़ी संख्या में छोटी कीमत का यूपीआई भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा यूजर्स को परेशानी मुक्त भुगतान अनुभव देता है। सुरक्षित ऑन-डिवाइस बैलेंस के रूप में यूपीआई लाइट हर भुगतान के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है और रोजाना किए जाने वाले छोटे मूल्य के लेनदेन को सुपरफास्ट बनाता है।

एक बार लोड होने के बाद, यूपीआई लाइट यूजर को 200 रुपये तक के तत्काल लेनदेन करने की अनुमति देता है। यह भुगतान अनुभव को तेज और बाधारहित बनाता है। यूपीआई लाइट में एक दिन में दो बार अधिकतम 2,000 रुपये जोड़े जा सकते हैं, जिससे कुल दैनिक राशि 4,000 रुपये तक हो जाती है।

इसके अलावा, यूपीआई लाइट का इस्तेमाल बैंक पासबुक को साफ-सुथरा रखने में मदद कता है। ये छोटे मूल्य वाले लेनदेन पेटीएम बैंलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देते हैं। एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई लाइट के माध्यम से किए गए सभी भुगतानों का दैनिक लेनदेन इतिहास उनके बैंकों से एक एसएमएस के रूप में प्राप्त होगा।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अग्रणी रेमिटर (प्रेषक) बैंकों में से एक होने के साथ-साथ सबसे बड़े अधिग्रहणकर्ता और लाभार्थी बैंक के रूप में यूपीआई में अग्रणी बना हुआ है। जब यूपीआई भुगतान की बात आती है, तो पेटीएम उच्चतम सफलता दर के साथ सबसे तेज है। नवाचारों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, बैंक यूपीआई लाइट लॉन्च करने वाला पहला भुगतान बैंक है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक जनवरी 2023 में 1,765.87 मिलियन से अधिक लेनदेन के साथ लगातार 20 महीनों तक सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक बना हुआ है, जो देश के सभी प्रमुख बैंकों से आगे है। एनपीसीआई की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 389.61 मिलियन पंजीकृत लेनदेन के साथ, बैंक यूपीआई लेनदेन के लिए शीर्ष 10 रेमिटर बैंकों में से एक है। पीपीबीएल नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल कलेक्शन (NETC) फास्टैग के लिए अग्रणी जारीकर्ता और अधिग्रहणकर्ता बैंकों में से एक है। जनवरी 2023 में, पीपीबीएल ने एक जारीकर्ता बैंक के रूप में 58.34 मिलियन लेनदेन और एक अधिग्रहणकर्ता (एक्‍वायर) बैंक के रूप में 47.71 मिलियन लेनदेन संसाधित किए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.