Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » रॉकस्टार डीएसपी के पांच चार्टबस्टर्स जिन्होंने उन्हें महान म्यूजिक मेस्ट्रो की श्रेणी में पहुंचा दिया!

    रॉकस्टार डीएसपी के पांच चार्टबस्टर्स जिन्होंने उन्हें महान म्यूजिक मेस्ट्रो की श्रेणी में पहुंचा दिया!

    moksha vermaBy moksha verma28/07/2023Updated:29/07/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट मोक्ष वर्मा । म्यूजिक कंपोजीशन और सिंगिंग में अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले, रॉकस्टार डीएसपी ने लगातार अपनी मेलोडीज और फुट-टैपिंग बीट्स से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। लगभग दो दशकों के करियर में उन्होंने कई चार्ट-टॉपिंग हिट फिल्मों को अपना म्यूजिक दिया। आइए उनकी पांच सबसे बड़ी हिट फिल्मों पर एक नजर डालें जो म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी अद्वितीय प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं।

    पूनाकालु लोडिंग
    पूनाकालू लोडिंग महान मेगास्टार चिरंजीवी अभिनीत फिल्म वाल्टेयर वीरय्या का एक फुट-टैपिंग नंबर है। ग्लोबल म्यूजिक स्टार डीएसपी द्वारा रचित यह गाना तुरंत ही लोगों के बीच सनसनी बन गया। राम मिरयाला और रोल रिडा द्वारा गाए गए इस गाने ने सभी को अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

    ऊ अंटावा
    ऊ अंटावा फिल्म पुष्पा का एक चार्टबस्टर डांस नंबर है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन हैं। डीएसपी की माइंड ब्लोइंग कंपोजीशन के साथ उनके जोशीले डांस मूव्स ने इस गाने को दर्शकों के बीच तुरंत पसंदीदा बना दिया। ऊ अंटावा ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपनी अनूठी छाप छोड़ते हुए विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति की।

    बॉस पार्टी
    जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, बॉस पार्टी एक परफेक्ट पार्टी एंथम है। रॉकस्टार डीएसपी ने फिल्म वाल्टेयर वीरैया के लिए एक ज़बरदस्त और सुपरहिट म्यूजिक स्कोर तैयार किया। इसके अलावा डीएसपी ने खुद नकाश अजीज और हरिप्रिया के साथ अपनी मधुर आवाज दी, जिससे ट्रैक में ऊर्जा का एक अलग ही तड़का लग गया।

    सामी सामी
    ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के एक और जोशीले ट्रैक सामी सामी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। रॉकस्टार डीएसपी द्वारा रचित फुट-टैपिंग बीट्स को रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के एनरजेटिक डांस मूव्स ने चार चांद लगा दिए। यह गाना रातोंरात पूरे देश में हिट हो गया, जिससे डीएसपी की म्यूजिक कंपोजर के रूप में प्रतिष्ठा और मजबूत हो गई।

    श्रीवल्ली
    पुष्पा के एक और रोमांटिक ट्रैक, श्रीवल्ली ने जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। साथ ही अपने मनमोहक संगीत और दिल को छू लेने वाले गीतों से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गीत ने एक संगीतकार के रूप में रॉकस्टार डीएसपी की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिसमें प्रेम के सार को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।

    ये गाने रॉकस्टार डीएसपी के करियर के शिखर का प्रतिनिधित्व करते हैं। डीएसपी के पास पाइपलाइन में प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक श्रृंखला है। जिसे देखने के लिए प्रशंसक पुष्पा 2 और सूर्या 42 जैसी आगामी फिल्मों में उनकी रचनाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    chartbusters great music maestros Rockstar DSP चार्टबस्टर्स महान म्यूजिक मेस्ट्रो रॉकस्टार डीएसपी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026

    29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

    21/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.