Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधायक राजेश नागर ने शुरु कराया दो करोड़ की सडक़ का निर्माण

    विधायक राजेश नागर ने शुरु कराया दो करोड़ की सडक़ का निर्माण

    Ajay vermaBy Ajay verma14/10/2023Updated:14/10/2023No Comments2 Mins Read
    फोटो- गांव भतौला में सडक़ निर्माण की शुरुआत करवाते विधायक राजेश नागर व अन्य।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज गांव भतौला से खेड़ी गांव तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से नारियल फुड़वाए। इस सडक़ के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।

    विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी करीब एक महीने में इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर देगा। उन्होंने इस रोड़ को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के आशीर्वाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चहुंओर विकास कार्य हो रहे हैं। सभी जगहों पर सडक़, नाली्र खड़ंजे और पानी और सीवर लाइनों के काम हो रहे हैं। अन्य जगहों पर एस्टीमेट बनाने और टेंडर बनाने के काम हो रहे हैं।

    विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में बिना दबाव एवं बिना भेदभाव के काम करने वाली यह सर्वोत्तम सरकार है। सरकार की भ्रष्टाचार के विरोध में जीरो टोलरेंस की नीति है जो सभी को दिखाई दे रही है। आज आईएएस और एचसीएस भी शिकंजे में आ रहे हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं संपूर्ण हरियाणा में शासन का लाभ पहुंच रहा है। नागर ने कहा कि पहले की सरकारों में कुछ ही जिलों में विकास होते थे जबकि आज पूरा हरियाणा विकास का सुख ले रहा है।

    इस अवसर पर सुरेंद्र बिधूड़ी, नेत्रपाल चंदीला, अजब चंदीला, फिरे चंदीला, बेगराज चंदीला, जेपी चंदीला, चतर चंदीला, चरणी ठेकेदार, अजयवीर सरपंच, जगविन्द्र चंदीला, सुभाष चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    construction MLA Rajesh Nagar oad worth two crores दो करोड़ की सडक़ पीडब्ल्यूडी विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.