Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » क्विक हील फाउंडेशन ने छत्‍तीसगढ़ के राजनंदगांव में ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’ पहल लॉन्‍च की

क्विक हील फाउंडेशन ने छत्‍तीसगढ़ के राजनंदगांव में ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’ पहल लॉन्‍च की

vishal rajputBy vishal rajput02/11/2023No Comments6 Mins Read

इस पहल के माध्‍यम से क्षेत्र के 50,000 से ज्‍यादा लोगों को साइबर सुरक्षा की शिक्षा देकर फायदा पहुँचाया जाएगा

Today Express News | Ajay Varma | 02 नवंबर, 2023: क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शाखा क्विक हील फाउंडेशन के माध्‍यम से आज छत्‍तीसगढ़ के राजनंदगांव में बदलाव लाने वाली एक पहल “साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’’ शुरू की है। साइबर यूथ डेवलपमेंट एसोसिएशन (सीवायडीए) के साथ पहली बार की एक भागीदारी में यह कार्यक्रम राजनंदगांव के डिजिटल परिदृश्‍य में बदलाव लाने और एक ज्‍यादा मजबूत साइबर कम्‍युनिटी को बढ़ावा देने के लिये तैयार है। क्विक हील में ऑपरेशनल एक्‍सीलेंस की चीफ और क्विक हील फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री अनुपमा काटकर ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही क्षेत्र में साइबरसुरक्षा पर ज्ञान के अभाव को दूर करने का एक महत्‍वाकांक्षी मिशन शुरू हुआ।

राजनंदगांव को आकांक्षी जिले के रूप में चुना गया है और वह 47.96 प्रतिशत अंकों के साथ भारत के 101 आकांक्षी जिलों के लिये नीति आयोग के बेसलाइन असेसमेंट में दूसरे स्‍थान पर था। “साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’’ पहल के माध्‍यम से क्विक हील फाउंडेशन क्रियान्‍वयन भागीदार के रूप में सीवायडीए को लेकर क्षेत्र को साइबर के लिहाज से मजबूत बनाने, साइबर खतरों के जोखिम को कम करने और ज्‍यादा सुरक्षित ऑनलाइन माहौल को बढ़ावा देने का लक्ष्‍य तय किया गया है।

“साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’’ कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य आकांक्षी जिले की प्रतिभा को मुख्‍यधारा में लाना, उन्‍हें उत्‍कृष्‍ट काम करने का अवसर देना और राजनांदगांव में युवाओं तथा समाज के बीच साइबरसुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल के तहत 40 समर्पित स्‍टूडेंट वालंटीयर्स को चुना जाएगा, जिनमें से 30 वालंटीयर्स दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव, छत्‍तीसगढ़ और गवर्नमेंट डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर कॉलेज, डोंगरगांव से होंगे, जबकि 10 वालंटीयर्स का चयन समाज से किया जाएगा। इन वालंटीयर्स को सीवायडीए के वे मास्‍टर ट्रेनर्स व्‍यापक प्रशिक्षण देंगे, जिन्‍हें क्विक हील फाउंडेशन से विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा। प्रशिक्षण में साइबर जागरूकता के सत्र, क्षमता-निर्माण की कार्यशालाएं और व्‍यक्तित्‍व विकास के कार्यक्रम होंगे।

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, क्विक हील में ऑपरेशनल एक्‍सीलेंस की चीफ और क्विक हील फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री अनुपमा काटकर ने कहा, “छत्‍तीसगढ़ के राजनंदगांव में ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’ को लॉन्‍च कर हमने एक ज्‍यादा सुरक्षित और स्‍मार्ट डिजिटल भविष्‍य की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कनेक्टिविटी के इस दौर में, जहाँ का डिजिटल परिदृश्‍य ही हमारा प्‍लेग्राउंड और बैटलग्राउंड है, साइबरसुरक्षा की शिक्षा सबसे ज्‍यादा मायने रखती है। सीवायडीए के साथ हमारे गठजोड़ का लक्ष्‍य युवाओं और समाज को सशक्‍त करना है, न सिर्फ साइबरसुरक्षा पर जरूरी जानकारी से, बल्कि उन कौशल से भी, जोकि उन्‍हें डिजिटल दौर की चुनौतियों और अवसरों के लिये तैयार करेंगी। साइबर योद्धाओं की एक पीढ़ी बनाकर हम मजबूती और सशक्तिकरण के बीज बो रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि राजनंदगांव के विद्यार्थी तथा समुदाय के लोग डिजिटल दुनिया में सुरक्षा के साथ आगे बढ़ सकें। हम न केवल इस क्षेत्र का डिजिटल भविष्‍य सुरक्षित करने, बल्कि तरक्‍की और आत्‍मविश्‍वास की भावना को बढ़ावा देने के लिये भी प्रतिबद्ध हैं।”

सीवायडीए के कार्यकारी निदेशक श्री प्रवीण जाधव ने कहा, “सीवायडीए में हम राजनंदगांव में ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’ पहल के लिये क्विक हील फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए बहुत खुश हैं। इस क्षेत्र के युवाओं और कम्‍युनिटीज़ को साइबरसुरक्षा के ज्ञान एवं कौशल से मजबूत करने में सहायता करना हमारे लिये सम्‍मान की बात है, जिससे कि डिजिटल भविष्‍य ज्‍यादा सुरक्षित होगा। व्‍यापक प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियानों के माध्‍यम से हम न सिर्फ ज्ञान के अभाव को दूर करना चाहते हैं, बल्कि तेजी से कनेक्‍ट हो रही दुनिया में राजनांदगांव के निवासियों की डिजिटल सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह भागीदारी एक ज्‍यादा मजबूत एवं साइबर पर जागरूक समाज को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्‍लेखनीय कदम है।”
“साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’’ दोहरा फायदा देना चाहती है: युवाओं को डिजिटल दुनिया के लिये जरूरी साइबरसुरक्षा के ज्ञान से सशक्‍त करना और उस ज्ञान को व्‍यापक समाज तक पहुँचाना। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित होने वाले 40 वालंटीयर्स नजदीकी स्‍कूलों और कॉलेजों में सक्रिय रूप से जागरूकता फैलाएंगे, लगभग 40,000 विद्यार्थियों और 10,000 ग्रामीणों तक पहुँचेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्‍हें ऑनलाइन सुरक्षा का महत्‍व और अपनी सुरक्षा के उपाय समझ में आ सकें।

राजनंदगांव में क्विक हील फाउंडेशन की “साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा- अर्न एण्‍ड लर्न’’ पहल एक ज्‍यादा सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने, स्‍थानीय प्रतिभा को सतर्क साइबर योद्धा के रूप में ढालने और डिजिटल के दौर में ज्‍यादा उज्‍जवल तथा सुरक्षित भविष्‍य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड के विषय में

क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड एक वैश्विक साइबरसुरक्षा समाधान प्रदाता है। क्विक हील का हर उत्‍पाद विभिन्‍न उपकरणों और कई प्‍लेटफॉर्म्‍स पर आईटी सुरक्षा प्रबंधन को आसान बनाने के लिये बना है। उन्‍हें उपभोक्‍ताओं, छोटे व्‍यवसायों, सरकारी प्रतिष्‍ठानों और कॉर्पोरेट घरानों के अनुकूल कस्‍टमाइज किया जाता है। पिछले लगभग 3 दशकों में कंपनी का शोध एवं विकास कंप्‍यूटर तथा नेटवर्क सुरक्षा समाधानों पर केन्द्रित रहा है।

क्‍लाउड-बेस्‍ड सिक्‍योरिटी और एडवांस्‍ड मशीन लर्निंग से सक्षम सॉल्‍यूशंस का मौजूदा पोर्टफोलियो थ्रेट्स, अटैक्‍स और मैलिशियस ट्रैफिक को आने से रोकता है। इस प्रकार सिस्‍टम रिसोर्स का इस्‍तेमाल महत्‍वपूर्ण ढंग से कम होता है। सिक्‍योरिटी सॉल्‍यूशंस घरेलू आधार पर भारत में विकसित किये जाते हैं। क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड के स्‍वामित्‍व वाले आइटम्‍स में – क्विक हील एंटीवायरस सॉल्‍यूशंस, क्विक हील स्‍कैन इंजन, और क्विक हील के उत्‍पादों की पूरी श्रृंखला शामिल है।

ज्‍यादा जानकारी के लिये, कृपया देखें:www.quickheal.co.in

क्विक हील फाउंडेशन के विषय में
क्विक हील फाउंडेशन एक वैश्विक साइबरसुरक्षा समाधान प्रदाता क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड की सीएसआर शाखा है। कंपनी को ‘भविष्‍य सुरक्षित करने’ की यात्रा को नयापन देने के लिये सुरक्षा को आसान बनाने में लगभग 3 दशकों का अनुभव है।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व की पहलें संयुक्‍त राष्‍ट्र के सतत् विकास लक्ष्‍यों द्वारा तय विकास की महत्‍वपूर्ण चुनौतियों को सम्‍बोधित करती हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने, रोजगार बढ़ाने, व्‍यावसायिक प्रशिक्षण एवं साइबरसुरक्षा जागरूकता के प्रयासों का लक्ष्‍य है इन वैश्विक चुनौतियों के लिये अभिनव एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित समाधान प्रदान करना। क्विक हील फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित इनमें से हर पहल यह सुनिश्चित करने में सहायक है कि भविष्‍य में सभी को सफलता और सुरक्षा मिले।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.