Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वेम्बली कॉलिंग: रॉकस्टार डीएसपी फैंस के लिए म्यूजिकल ट्रीट की कर रहें तैयारी!

    वेम्बली कॉलिंग: रॉकस्टार डीएसपी फैंस के लिए म्यूजिकल ट्रीट की कर रहें तैयारी!

    moksha vermaBy moksha verma18/12/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कम्पोजर रॉकस्टार डीएसपी लंदन में एक सेंसेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ अपने 2024 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीएसपी ने आगामी म्यूजिकल इवेंट के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। इसके पहले उन्होंने मलेशिया में ऊ सोलारिया और यूएसए में ऊ अंटावा जैसे सफल शोज दिए। अब वह लंदन में दो दिवसीय इवेंट के दौरान अपनी शानदार परफॉरमेंस से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। यह उनका यूके में पहला परफॉरमेंस होने जा रहा है।

    हाल ही में रॉकस्टार डीएसपी ने लंदन टूर के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “मैं दर्शकों के साथ अपना म्यूजिक साझा करने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। फैंस की एनर्जी और पैशन वाकई में प्रेरणादायक है, और मैं उत्सुकता से फैंस को बेहतरीन म्यूजिकल एक्सपीरियंस देने की आशा करता हूँ। वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन, जो किसी भी म्यूजिशियन के लिए एक आइकोनिक और ड्रीम वेन्यू है, इस इवेंट में एक विशेष भूमिका निभाता है। कई प्रसिद्ध म्यूजिक आइकन ने इस मंच की शोभा बढ़ाई है और मैं भी म्यूजिक की भाषा के जरिये अपने फैंस से जुड़ने के लिए एक म्यूजिकल जर्नी शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।”

    रॉकस्टार डीएसपी 13 और 14 जनवरी, 2024 को लंदन में अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं, जो प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में होगा। इस इवेंट के अलावा, 2024 के लिए एक बेहतरीन लाइनअप की उम्मीद करें जिसमें “थंडेल,” “कंगुवा,” और “पुष्पा: द रूल” जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। एक रोमांचक सहयोग में विकास बहल के निर्देशन में आर. माधवन और अजय देवगन की एक अनाम फ़िल्म और बालकृष्ण के साथ एक और प्रोजेक्ट उनके फैंस को म्यूजिक और सिनेमाई प्रतिभा से भरपूर एक वर्ष देने का वादा करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026

    29 मई को दिल्ली में सजेगी सुरों की भव्य महफ़िल *अनुपमा दास बिखेरेंगी मधुर आवाज़ का जादू

    21/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.