Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिक्सेस-2024 में खेल और समग्र स्वास्थ्य पर विद्वानों ने की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिक्सेस-2024 में खेल और समग्र स्वास्थ्य पर विद्वानों ने की चर्चा

Ajay vermaBy Ajay verma26/02/2024Updated:26/02/2024No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 फरवरी, 2024 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) में सोमवार को तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिक्सेस-2024 का शुभारंभ हुआ। ‘बच्चों और युवाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य और खेल में प्रगति: विज्ञान के जरिए नवाचार, एकीकरण और स्थिरता’ विषय पर आयोजित हुए इस चार दिवसीय सम्मेलन में 20 देशों से आए 450 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शारीरिक गतिविधि, नवीन प्रौद्योगिकी के एकीकरण और प्राचीन बीमारियों में कमी लाने के लिए नवीनतम शोध के महत्व जैसे विषयों पर विचार रखे।

सम्मेलन की शुरुआत स्वागत सत्र के साथ हुई, जिसमें मेयो क्लिनिक, यूएसए के प्रोफेसर व अमेरिकन सोसाइटी फॉर प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष स्टीफन कोपेकी ने सभी को संबोधित करते हुए बीमारियों से बचाव के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर ज़ोर दिया। साथ ही स्वस्थ शरीर के लिए पोषण, उचित नींद, खेलकूद, मनोरंजन जैसे विषयों पर भी बात की। सत्र की अध्यक्षता प्रति उप कुलपति एमआरआईआईआरएस प्रोफेसर जीएल खन्ना और डॉ. जतिन सोनी ने की।

इसके बाद सम्मानित अतिथियों और वक्ताओं ने सम्मेलन में विषय के दृष्टिकोण और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एमआरआईआईआरएस के प्रति उपकुलपति और ब्रिक्सेस के संस्थापक सदस्य व उपाध्यक्ष प्रो. जी. एल. खन्ना ने स्वागत भाषण देते हुए खेल और स्वास्थ्य विज्ञान पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाने में सम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका पर बात की। उन्होंने खेल शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में एमआरआईआईआरएस की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि संस्थान खेलों को बढ़ावा के लिए प्रमुखता से काम कर रहा है।

एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने अध्यक्षीय संबोधन में खेल और स्वास्थ्य विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए सहयोग, नवाचार और प्रतिभाओं को तराशने के महत्व पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और पूरे विश्व की नजर देश पर है। खेलों और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत सपने को पूरा किया जा सकता है।

Scholars discussed sports and overall health in the international conference BRICS-2024 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ब्रिक्सेस-2024 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.