Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने यूके से आए छात्रों के 17 दिवसीय भारतीय दौरे की मेज़बानी की

    मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने यूके से आए छात्रों के 17 दिवसीय भारतीय दौरे की मेज़बानी की

    Ajay vermaBy Ajay verma13/03/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 मार्च, 2024 मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने यूके सरकार की ट्यूरिंग योजना के तहत हैवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) यूके से आए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल की मेज़बानी की। 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक यूके एलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) के सहयोग से आयोजित हुए इस दौरे का उद्देश्य खेलकूद, मीडिया और सांस्कृतिक अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा।

    मानव रचना परिसर में विदेशी प्रतिनिधियों के पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें परिसर का दौरा कराया गया। इस दल का नेतृत्व टीम लीडर जूलियो ने किया। इनमें, असिस्टेंट प्रिंसिपल एचएसडीसी श्री आरोन बट्सन, एजुकेशनल विज़िट कोऑर्डिनेटर बॉबी क्राउन, सीओओ यूकेईएसजी,एचएसडीसी श्री लखबीर सिंह सहित 16 छात्र व संकाय सदस्य शामिल रहे। दौरे के दौरान विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति की समझ और ज्ञान प्रदान करने के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें फुटबॉल, क्रिकेट और शूटिंग प्रशिक्षण सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं संगीत संध्या पर बोनफायर के साथ खूब मस्ती की।

    दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इसमें इसमें पाक सत्र, मीडिया कार्यशालाएं, शूटिंग रेंज अनुभव, रचनात्मक कार्यशालाएं, भांगड़ा सत्र के साथ मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में स्पोर्ट्स असेसमेंट सत्र भी शामिल रहा। अपने प्रवास के दौरान विदेशी मेहमानों को स्थानीय बाजारों का दौरा भी कराया गया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भारतीय संस्कृति को नजदीक से समझने का मौका दिया गया।

    प्रतिनिधियों को ताज महल और अक्षरधाम जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा कराया गया, साथ ही एडोब एक्सपर्ट के साथ डिजाइन थिंकिंग कार्यशाला में भाग लेने का भी मौका मिला। वहीं स्पोर्ट्स जर्नलिज्म कार्यशाला में भारत के अग्रणी खेल पत्रकारों के साथ खेल पत्रकारिता की बारीकियां जानने का अवसर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अरावली रेंज में ट्रैक कराने के साथ ही परिसर में नियमित योग और ध्यान सत्र में भागीदार बनाया गया।

    इस दौरे की रूपरेखा सितंबर 2023 में बनाई गई थी, जब यूके की टीम ने मानव रचना परिसर आकर चार दिनों तक व्यापक जानकारी जुटाते हुए विविध मुद्दों पर चर्चा की थी।यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में एमआरईआई के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला के दृष्टिकोण के कारण संभव हुआ है। इसके सफल संचालन में डॉ. हनु भारद्वाज, डायरेक्टर, करियर डेवलपमेंट (सीआरसीडीसी), श्रीमती अंबिका वासुदेव, हैड, करियर एडवांसमेंट, सीआरसीडीसी; श्री अगम तलवार – प्रशासक खेल – एमआरईआई ने परियोजना की अवधारणा और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    एमआरईआई के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “खेल लंबे समय से मानव रचना संस्थान का अभिन्न अंग बना हुआ है, जो हमारी यात्रा को बेहतर बनाता है। यूकेईएसजी के छात्रों की यात्रा ने ना केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत में एक वैश्विक अनुभव जोड़ा है, बल्कि इसका आगे का मार्ग भी प्रशस्त किया है। ऐसे वैश्विक स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को विभिन्न अनुभव प्राप्त होते हैं।

    Manav Rachna Educational Institute hosts 17-day Indian tour of students from UK मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.