Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिव्या खोसला कुमार ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ से तेलुगु फिल्मों में वापसी पर कहा “यह एक बिल्कुल नई दुनिया है!”

    दिव्या खोसला कुमार ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ से तेलुगु फिल्मों में वापसी पर कहा “यह एक बिल्कुल नई दुनिया है!”

    moksha vermaBy moksha verma14/03/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘पैडमैन’, ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ और ‘रुस्तम’ जैसी प्रभावशाली फिल्में बनाने वाली प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक फिल्म का निर्माण कर एक फिल्ममेकर के रूप में अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ रही हैं। बाइलिंगुअल हिंदी-तेलुगु फिल्म, जिसका नाम ‘हीरो हीरोइन’ है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में होंगी और यह फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, दिव्या ने कहा, “जरा कल्पना करें, मैंने अंग्रेजी सबटाइटल वाली कई तेलुगु फिल्मों का आनंद लिया है। उनके बेहतरीन विषय, शानदार प्रदर्शन और तकनीकी कुशलता की सराहना की है। अब, अचानक, मैं खुद को एक तेलुगु फिल्म में कास्ट पाती हूं। लेकिन इस बार कोई सबटाइटल पर निभर नहीं रह सकती; मुझे खुद यह भाषा बोलनी होगी। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”

    दिव्या ने आगे कहा, “अगर मेरे अंदर कोई घबराहट है, तो यह पूरी तरह से इस चुनौती की वजह से है। हालांकि, मैंने इसे पूरे दिल से स्वीकार किया है और इसमें डाइव मारने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा में मेरी साथी प्रेरणा मुझे लगातार साउथ में काम करने की बारीकियों और एस्थेटिक स्टैंडर्ड के बारे में बताती है। यह एक मज़ेदार अनुभव होगा, जो पैन इंडिया ऑडियंस को एक अलग हटकर कहानी देने के लिए समर्पित है।”

    जया प्रदा और श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की सुंदरता पर दिव्या ने व्यक्त किया कि कैसे वह हमेशा उनसे प्रभावित रही हैं। उन्होंने आगे साझा किया, “उन्होंने स्क्रीन पर हमेशा ब्यूटी और ग्रेस से हमें वाकिफ करवाया है।

    चाहे वह अपनी नेटिव कॉस्ट्यूम में हो या बाद में हिंदी फिल्मों में, उन्होंने हमेशा एक स्थायी छाप छोड़ी। मैं वास्तव में यह जानने के लिए उत्साहित हूं कि मैं कैसे इन फिल्मों में स्टाइल की जाऊंगी।” अपने प्रत्याशित लुक के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने प्रेरणा (अरोड़ा) को मेरे अपीयरेंस के लिए सभी इनपुट देने का काम सौंपा है क्योंकि मुझे उनपर भरोसा है। मैं निर्देशक सुरेश क्रिस्ना पर भरोसा कर रही हूं कि वह मेरे किरदार और कहानी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्मिंग में मेरा मार्गदर्शन करेंगी।” इसके अलावा, चूंकि यह एक कहानी के अंदर की कहानी वाली फिल्म है, इसलिए मुझे दो और लुक्स तैयार करने होंगे।” एक्ट्रेस ने प्रेरणा अरोड़ा की ‘हीरो हीरोइन’ के साथ मिली चुनौती के प्रति अपना उत्साह और जुनून भी व्यक्त किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.