Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सिर्फ स्किनकेयर करने से 1 लाख रुपए का वेतन पाएं : भारतीय स्टार्टअप डीकंस्ट्रक्ट की अनोखी इंटर्नशिप

सिर्फ स्किनकेयर करने से 1 लाख रुपए का वेतन पाएं : भारतीय स्टार्टअप डीकंस्ट्रक्ट की अनोखी इंटर्नशिप

vishal rajputBy vishal rajput10/12/2024No Comments4 Mins Read

● पुरुषों के लिए 50% आरक्षित स्थान: त्वचा की देखभाल को सभी के लिए समान और दैनिक आदत बनाने की अनोखी पहल

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | भारत, 10 दिसंबर, 2024: कल्पना कीजिए कि, सिर्फ स्किनकेयर की आदत अपनाकर 1 लाख रुपये कमाने का मौका मिले! विज्ञान-आधारित ब्रांड डिकंस्ट्रक्ट ने “स्किनकेयर इंटर्नशिप” नाम से एक अनोखा अभियान शुरू किया है। यह पहल खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्किनकेयर के लिए बिल्कुल नए हैं और इसे समझने और अपनाने में संकोच करते हैं। इस इंटर्नशिप का मकसद स्किनकेयर को आसान, मजेदार और हर किसी की रोजमर्रा की आदत बनाने का है।

यह इंटर्नशिप 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए खुली है, चाहे उन्होंने पहले कभी स्किनकेयर रूटीन अपनाया हो या न हो। यह पहल उन लोगों को स्किनकेयर की तरफ कदम बढ़ाने का मौका देती है, जो इसे लेकर झिझकते हैं। इसका उद्देश्य स्किनकेयर को दांत साफ करने जैसे सहज और नियमित आदत बनाना है। डिकंस्ट्रक्ट के इस अभियान में सिर्फ त्वचा की देखभाल का महत्व समझाया नहीं जाता, बल्कि इसके साथ प्रतिभागियों को वित्तीय लाभ भी मिलता है। यह पहल हर किसी को अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे वे अपनी त्वचा के साथ एक स्वस्थ और सकारात्मक रिश्ता बना सकें।

डिकंस्ट्रक्ट की यह स्किनकेयर इंटर्नशिप खास इसलिए है क्योंकि यह स्किनकेयर को सरल और सभी के लिए सुलभ बनाने की सोच पर आधारित है। इस कार्यक्रम में पुरुष प्रतिभागियों के लिए 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं, जिससे यह पुरानी सोच को चुनौती देता है कि स्किनकेयर केवल महिलाओं के लिए है। यह पहल लिंग, उम्र या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना हर किसी को स्किनकेयर के सफर में आत्मविश्वास से कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। इसका उद्देश्य सभी के लिए त्वचा की देखभाल को आसान और महत्वपूर्ण बनाना है, ताकि स्वस्थ त्वचा का लाभ हर कोई उठा सके।

चुने गए प्रतिभागियों को उनकी त्वचा के प्रकार और जरूरतों के आधार पर खास तौर पर तैयार किए गए स्किनकेयर रूटीन और उत्पाद दिए जाएंगे। वे इस इंटर्नशिप में कहीं से भी हिस्सा ले सकते हैं, जिससे उन्हें अपने काम या पढ़ाई से छुट्टी लिए बिना इस अनुभव का आनंद उठाने की आज़ादी मिलती है। प्रतिभागियों को स्किनकेयर

कोच और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे अपनी त्वचा की देखभाल के प्रभावी तरीके सीख सकेंगे और इनका अभ्यास कर पाएंगे। यह इंटर्नशिप सिर्फ एक कैंपेन नहीं है, बल्कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी त्वचा की दिशा में एक कदम है।

डीकॉन्स्ट्रक्ट की संस्थापक और सीईओ मालिनी अदापुरेड्डी ने कहा, “स्किनकेयर हर किसी के लिए है। यह अभियान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है जो स्किनकेयर की शुरुआत करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य लोगों को उनकी त्वचा के साथ बेहतर और स्वस्थ रिश्ता बनाने में मदद करना है। डीकॉन्स्ट्रक्ट में, हम ऐसे उत्पाद बनाते हैं जो न केवल प्रभावी हैं, बल्कि शुरुआती लोगों के लिए उपयोग में आसान और सुरक्षित भी हैं। इस इंटर्नशिप के माध्यम से, हम स्किनकेयर की शुरुआत करने वालों की झिझक को दूर कर रहे हैं, ताकि वे अपनी त्वचा की देखभाल आत्मविश्वास के साथ कर सकें।”

इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें सबसे पहले पंजीकरण, फिर स्क्रीनिंग राउंड और अंत में वीडियो सबमिशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। चुने गये छह से दस इंटर्न को 30-60 दिनों की गहन ट्रेनिंग मिलेगी, जो पूरी तरह से स्किनकेयर पर केंद्रित होगी। यह अनुभव न केवल जानकारीपूर्ण होगा, बल्कि इन प्रतिभागियों को अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर आत्मनिर्भर और जागरूक भी बनाएगा।

इस कार्यक्रम में न सिर्फ त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की खुशी शामिल है, बल्कि इसमें कई आकर्षक इनाम भी दिए जाते हैं। इनमें 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड, प्रोडक्ट हैम्पर्स, सोशल मीडिया पर फीचर्स और ब्रांड मार्केटिंग में प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू के मौके शामिल हैं। साथ ही, इंटर्न को त्वचा विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विशेष सत्रों का लाभ मिलेगा, जो उनकी त्वचा की देखभाल की जानकारी को और गहरा करेगा।

डिकंस्ट्रक्ट के बारे में:

“अत्यधिक प्रभावी, फिर भी कोमल” के आदर्श वाक्य के साथ, डिकंस्ट्रक्ट ऐसा ब्रांड है जो वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित स्किनकेयर प्रोडक्ट पेश करता है। ये प्रोडक्ट न केवल प्रभावकारी हैं, बल्कि त्वचा को कोमलता का अनुभव देते हैं और किसी भी प्रकार की जलन नहीं पैदा करते। इस ब्रांड की स्थापना आईआईटी खड़गपुर की इंजीनियर मालिनी अदापुरेड्डी ने की थी। कई सालों तक भ्रामक मार्केटिंग रणनीतियों को देखने के बाद उन्होंने एक ऐसा ब्रांड शुरू करने का निर्णय लिया जो वास्तव में परिणाम देने वाला और भरोसेमंद हो।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026

SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

01/06/2026

क्लियरनेट ने 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ा, डिजिटल मेडिकल लर्निंग इकोसिस्टम का विस्तार

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.