Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इकोज़ार के साथ भारत हरित भविष्य की ओर: ईवी और रूफटॉप सोलर पैनलों के लिए वन-स्टॉप शॉप

इकोज़ार के साथ भारत हरित भविष्य की ओर: ईवी और रूफटॉप सोलर पैनलों के लिए वन-स्टॉप शॉप

vishal rajputBy vishal rajput31/01/2025No Comments4 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | 31 जनवरी, 2025: भारत के पहले पूर्णतः एकीकृत ग्रीन प्रोडक्ट्स के बाजार के तौर पर इकोज़ार का आधिकारिक रूप से बेंगलुरु में लॉन्च किया गया। इकोफ़ाई के टिकाऊ भविष्य के विज़न से प्रेरित यह प्लेटफ़ॉर्म दो प्रमुख इको-फ्रेंडली समाधानों – इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (दो पहिया वाहन) और रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम को एक साथ लाकर हर किसी के लिए हरियाली भरे जीवन को सरल और सुलभ बनाता है।

इकोज़ार का मुख्य उद्देश्य टिकाऊ विकास (सस्टेनेबिलिटी) पर बहुत अधिक प्रवचन दिए बिना विभिन्न ग्रीन प्रोडक्ट्स के बारे में सही जानकारी प्रदान करना है। यह उपभोक्ताओं को केवल आर्थिक बचत या इससे होने वाले मूल्य लाभ की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी ज़रूरत, उपयोग और जीवनशैली के अनुसार सही प्रोडक्ट सुझाने में भी मदद करता है। साथ ही, यह उपभोक्ताओं को स्मार्ट फैसले लेने में सक्षम बनाता है, चाहे वह पूरी राशि का भुगतान हो, पूरी तरह डिजिटल लोन लेना हो, कम समय के लिए सदस्यता लेना हो या बिना किसी परेशानी और मोलभाव के पुराने प्रोडक्ट का एक्सचेंज करना हो।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की रेंज और क्षमता तथा रूफटॉप सोलर के लिए जलवायु, भौगोलिक स्थिति और बिजली खपत पर गहन शोध के साथ डिज़ाइन किए गए सहज कैलकुलेटर्स उपभोक्ताओं को स्पष्ट, ईमानदार और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे सही निर्णय ले सकें।

यह प्लेटफ़ॉर्म एक सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और बड़े निर्माताओं और स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर एक यादगार खरीदारी अनुभव सुनिश्चित करता है। इकोज़ार सभी खरीदी के बाद के दस्तावेज, जैसे आरटीओ रजिस्ट्रेशन और सोलर इंस्टॉलेशन में सहायता करता है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए हरित विकल्पों को अपनाना आसान हो जाता है। इकोज़ार ने प्रमुख वित्तीय संस्थानों और बीमा प्रदाताओं के साथ साझेदारी की है ताकि उपभोक्ताओं को लचीले वित्तीय विकल्प मिल सकें, जिनमें संपूर्ण भुगतान योजना, आसान लोन, बीमा और सब्सक्रिप्शन मॉडल शामिल हैं।

निकट भविष्य में, यह प्लेटफ़ॉर्म एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को कार्यशील पूंजी, इन्वेंट्री फंडिंग आदि जैसे आसान फंडिंग विकल्प प्रदान करने का लक्ष्य रखता है, जिससे वे भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में भाग ले सकें।

एवरसोर्स कैपिटल के सीईओ धनपाल झावेरी ने कहा, “ग्रीन प्रोडक्ट्स के लिए इकोफ़ाई का डिजिटल बाजार, इकोज़ार, भारत के टिकाऊ जीवनशैली की ओर तेज़ी से बढ़ने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रूफटॉप सोलर समाधानों को एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म में जोड़कर यह उपभोक्ताओं को सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाता है और क्लीन टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर अपनाने में योगदान देता है।”

इकोज़ार के सीईओ, कार्तिक गुप्ता ने कहा, “इकोज़ार केवल एक मार्केटप्लेस नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जो हर भारतीय परिवार के लिए स्थायी जीवनशैली को फिर से परिभाषित करने का प्रयास कर रहा है। हम यह मिथक तोड़ना चाहते हैं कि ग्रीन विकल्प जटिल या महंगे होते हैं। इकोज़ार के साथ इको-फ्रेंडली फैसले लेना—चाहे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना हो या रूफटॉप सोलर पैनल इंस्टॉल करना—सिर्फ एक क्लिक जितना आसान होगा।”

इकोफाई की सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ, राजश्री नांबियार ने कहा, “बहुत कम समय में इकोफ़ाई ग्रीन एसेट्स के लिए पसंदीदा रिटेल डिजिटल लेंडर बन गया है। पिछले दो वर्षों में 60,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा देने के अनुभव से हमें यह समझ आया कि खोज और बिक्री को एकीकृत करने वाले प्लेटफ़ॉर्म की आवश्यकता है—जिसके परिणामस्वरूप इकोज़ार का निर्माण और लॉन्च हुआ। फिलहाल, इकोज़ार चार शहरों (बेंगलुरु और चेन्नई में ईवी खरीद के लिए, अहमदाबाद और पुणे में रूफटॉप सोलर खरीद के लिए) में घरों को सशक्त बनाएगा, और जल्द ही इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऐसे टिकाऊ विकल्प चुनने में मदद करना है जो उनकी बचत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद हों। यह हर भारतीय के लिए ग्रीन फाइनेंस को सुलभ बनाने और इको-फ्रेंडली जीवन को वास्तविकता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026

SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

01/06/2026

क्लियरनेट ने 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ा, डिजिटल मेडिकल लर्निंग इकोसिस्टम का विस्तार

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.