Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गांव में रहकर जैविक खेती को दिया बढ़ावा

    मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गांव में रहकर जैविक खेती को दिया बढ़ावा

    vishal rajputBy vishal rajput30/04/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ।  मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर के एग्रीकल्चर विभाग ने पर्यावरणीय संतुलन, टिकाऊ खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की है। विश्वविद्यालय ने तसल्सील तहसील के अंतर्गत आने वाले पांडा गांव को गोद लेकर छात्रों को वहां रहने और स्थानीय किसानों के साथ मिलकर खेती के प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 छात्रों ने तीन महीने तक गांव में रहकर किसानों के साथ दैनिक खेती-बाड़ी के कामों में भागीदारी की। छात्रों ने जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशकों, कम जल उपयोग वाली सिंचाई विधियों, और सतत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया और किसानों को रसायनों से मुक्त खेती की ओर प्रेरित किया।

    मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. दिलीप के.पटनायक ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से जोड़ना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण समुदायों के साथ सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

    एग्रीकल्चर विभाग के डीन डॉ. एस.एस. उपाध्याय ने बताया कि इस अनूठी पहल से छात्र न केवल कृषि की व्यावहारिक समझ विकसित कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना भी उनमें जागृत हो रही है। यह ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी के 12,500 छात्रों के लिए एक्सपीरिएंशियल लर्निंग फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसमें सत्र के अंत में छात्रों को मूल्यांकन, सर्टिफिकेट और अनुभव आधारित क्रेडिट भी दिए जाते हैं।

    यह पहल न केवल ग्रामीण विकास में योगदान दे रही है बल्कि मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी को सामाजिक नवाचार और समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    डॉ. बाला को पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ‘कैंसर रोकथाम में पब्लिक हेल्थ चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    27/10/2026

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.