Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लिवप्‍योर और यूनिवन ग्रुप की साझेदारी, देशभर में खुलेंगे 100 से ज़्यादा ब्रांड स्‍टोर्स

    लिवप्‍योर और यूनिवन ग्रुप की साझेदारी, देशभर में खुलेंगे 100 से ज़्यादा ब्रांड स्‍टोर्स

    vishal rajputBy vishal rajput17/06/2025No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज। भारत, 17 जून 2025: भारत के प्रमुख और सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक लिवप्योर, जो उपभोक्ताओं की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नवाचार करता रहा है, अब पूरे देश में अपने ब्रांड की मौजूदगी को और मज़बूत करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने यूनिवन ग्रुप के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत लिवप्योर अपने हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट्स को भारत के ज़्यादा से ज़्यादा घरों तक पहुंचाएगा—एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर्स के जरिए। ग्राहक इन स्टोर्स पर आकर प्रोडक्ट्स को न केवल देख सकेंगे, बल्कि बेहतर अनुभव और जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य यह है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर ग्राहकों को एक जैसा अनुभव मिल सके।

    इस साझेदारी के तहत अगले 18 से 24 महीनों में 100 से अधिक एक्सक्लूसिव लिवप्योर ब्रांड स्टोर्स खोले जाएंगे। पहले चरण में गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद और कर्नाटक जैसे राज्यों में 50 से अधिक स्टोर्स खोले जाने की योजना है। यह विस्तार सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टियर-1, टियर-2 शहरों और जिला मुख्यालयों तक भी पहुंचेगा—ताकि हर भारतीय परिवार लिवप्योर के उच्च गुणवत्ता वाले वॉटर प्यूरीफायर्स, किचन एप्लायंसेज़ और एयर कूलर्स का लाभ उठा सके। यूनिवन ग्रुप के पास रिटेल संचालन और ऑम्निचैनल डिस्ट्रीब्यूशन में गहरी विशेषज्ञता है, जो लिवप्योर के इस विस्तार को नई रफ्तार देगी। यह साझेदारी आज के आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप एक बेहतर और स्मार्ट शॉपिंग अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    लिवप्योर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राकेश कौल ने कहा, “लिवप्योर ने हमेशा इनोवेशन और उपभोक्ता की भलाई को प्राथमिकता दी है और वॉटर प्यूरीफायर्स में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। महज दो वर्षों में ही हम किचन एप्लायंसेज़ और एयर कूलर्स में भी शीर्ष ब्रांड बनकर उभरे हैं। यूनिवन ग्रुप के साथ अपनी साझेदारी के जरिए हम समूचे भारत में अपने ब्रांड की मौजूदगी को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

    “एक्सक्लूसिव लिवप्योर ब्रांड स्टोर्स के जरिए हम ग्राहकों को ऐसा अनुभव देने जा रहे हैं, जहां वे हमारे वेलनेस-आधारित प्रोडक्ट्स को न केवल देख सकें, बल्कि उन्हें समझें, आज़माएं और उनसे जुड़ाव महसूस करें। ये स्टोर्स ब्रांड की मौजूदगी को मजबूत बनाएंगे और साथ ही हमारे वादे ‘आपकी सेहत के लिए तैयार’ को हर भारतीय घर तक और करीब ले जाने का काम करेंगे।”

    यूनिवन ग्रुप, जो पिछले छह दशकों से रिटेल क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है, प्रतिष्ठित ब्रांड क्राउन टीवी जैसी विरासत के साथ विश्वसनीयता और विशेषज्ञता का प्रतीक रहा है। बड़े पैमाने पर स्टोर संचालन और मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में इसकी विशेष दक्षता लिवप्योर के लिए इसे एक आदर्श साझेदार बनाती है। इस साझेदारी के माध्यम से लिवप्योर अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से और विस्तृत पहुंच के साथ उपभोक्ताओं तक ले जाएगा।

    यूनिवन ग्रुप के प्रवक्ता श्री सौरभ झवेरी ने कहा, “आज के उपभोक्ता मल्टी-ब्रांड शोरूम्स की जगह ऐसे एक्सक्लूसिव स्टोर्स का रुख कर रहे हैं, जहां वे किसी एक ब्रांड के पूरे अनुभव को समझ सकें और उसके प्रोडक्ट्स को नजदीक से देख व आज़मा सकें। लिवप्योर के साथ यह साझेदारी उत्कृष्ट क्वालिटी और इनोवेशन को लोगों तक पहुंचाने के हमारे साझा संकल्प को और मजबूत करती है। यह सहयोग लिवप्योर को भारत के बदलते रिटेल परिदृश्य में एक मजबूत ऑम्निचैनल लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    लिवप्योर का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो सेहत, सुविधा और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 10 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक और 1,000+ सर्टिफाइड इंजीनियरों से समर्थित देशव्यापी वितरण नेटवर्क के साथ कंपनी ने इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित किए हैं। लिवप्योर का लक्ष्य है कि वह हर भारतीय परिवार के लिए सेहत, सुविधा और भरोसे का पर्याय बने—एक ऐसा ब्रांड, जो हर घर की सशक्त और भरोसेमंद हेल्थ-फोकस्ड समाधान प्रदान करे।

    यह साझेदारी भारत के रिटेल सेक्टर को एक नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लिवप्योर की मार्केट लीडर के रूप में पहचान को और भी मजबूत बनाएगी। यूनिवन ग्रुप की रिटेल विशेषज्ञता और लिवप्योर के इनोवेटिव वेलनेस प्रोडक्ट्स के समन्वय से यह गठजोड़ देशभर के उपभोक्ताओं तक स्वास्थ्य-केंद्रित समाधान पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.