Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा की महिलाओं ने की सराहना

    रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा की महिलाओं ने की सराहना

    Ajay vermaBy Ajay verma09/08/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 9 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से रोडवेज बसों में दी गई निशुल्क बस सुविधा से राखी बांधने जा रही बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। महिलाओं का कहना था कि सरकार ने इस बार भी जो मुफ्त यात्रा की सौगात दी है, उससे सभी बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच रही हैं और इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रही हैं।

    बता दें सरकार ने बहनों के लिए यह सुविधा 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक के लिए उपलब्ध की है। इस दौरान महिलाएं अपने साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा के तहत अपने साथ ले जा सकती हैं। सरकार का उद्देश्य है कि बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक या यातायात संबंधी कठिनाई न हो और साथ ही उनकी सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित हो। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

    रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही जिला फरीदाबाद की निवासी बीना सिंह ने कहा कि सरकार की बसों में निशुल्क यात्रा की पहल से हम आसानी से अपने भाइयों के पास जा रही हैं और खुशी-खुशी भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन को मना रही हैं। निशुल्क यात्रा से इस त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इसी प्रकार एक बहन कृष्णा का कहना था कि उन्हें हर साल सरकार से निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती है, जिससे सफर आसान और सुरक्षित हो जाता है। जिला फरीदाबाद निवासी रेखा व शीला देवी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार ने बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देकर सभी बहनों के लिए सराहनीय कार्य किया है।

    रोडवेज महाप्रबंधक शिखा अंतिल ने कहा कि रोडवेज की निशुल्क बस सुविधा का महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार के साथ भरपूर लाभ लिया। बस कर्मियों ने माता बहनो के सफर को सुखमय बनाने के लिए पूरा सहयोग और मदद मुहैया कराई।

    faridabad news in roadways buses on Rakshabandhan Today Express News / Report Ajay Verma / Women appreciated the free travel facility टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / महिलाओं ने की सराहना रक्षाबंधन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा हरियाणा सरकार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.