Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 1
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शुरू की मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन की तैयारी

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शुरू की मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन की तैयारी

    Ajay vermaBy Ajay verma11/12/2025No Comments3 Mins Read
    J.C.-Bose-University-begins-preparations-for-maturity-based-graded-accreditation
    आईक्यूएसी की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार।
    फरीदाबाद, 11 दिसंबर 2025 – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने आज सभी शैक्षणिक विभागों को नैक मूल्यांकन के लिए शुरू की गई नई परिपक्वता-आधारित श्रेणीबद्ध मान्यता​​ (मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन) व्यवस्था के तहत स्व-विश्लेषण एवं दस्तावेजीकरण शुरू करने के निर्देश दिए है।

    आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय की छवि एवं प्रभाव को और सशक्त बनाने हेतु रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निदेशक-आईक्यूएसी प्रो. कोमल कुमार भाटिया ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा कार्यसूची प्रस्तुत की। कुलगुरु ने कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट की क्षमता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय को  “स्किल यूनिवर्सिटीज़” श्रेणी में एनआईआरएफ रैंकिंग में भाग लेने तथा रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) पाठ्यक्रमों को तेज़ी से विस्तार देने के लिए भी निर्देश दिए। वर्तमान में स्कोडा इंडस्ट्रीज़ के साथ चल रहे सफल सहयोग को आधार बनाते हुए नए उद्योग भागीदारों से भी समझौते करने को कहा। उन्होंने शोध, नवाचार एवं परामर्श गतिविधियों को और मजबूत करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले शोध-पत्र, पेटेंट तथा प्रायोजित परियोजनाओं को बढ़ने पर भी बल दिया।
    छात्र-केंद्रित महत्वपूर्ण निर्णय में कुलगुरु ने कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन तथा अन्य गैर-इंजीनियरिंग संकायों के छात्रों के लिए विशेष प्लेसमेंट पहल शुरू करने के लिए कहा ताकि हर विद्यार्थी को समान एवं बेहतर रोज़गार अवसर प्राप्त हों। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई और बताया गया कि सभी गैर-इंजीनियरिंग स्नातक कार्यक्रम पहले ही नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुरूप हैं, जबकि बी.टेक पाठ्यक्रम एवं सिलेबस का संशोधन तेज़ी से चल रहा है ताकि हरियाणा के राज्य विश्वविद्यालयों में एकरूपता के साथ-साथ हमारे विश्वविद्यालय की विशिष्ट आवश्यकताओं एवं उद्योग-प्रासंगिकता बनी रहे। बैठक में सत्र 2023–24 एवं 2024–25 के हितधारक फीडबैक की समीक्षा की गई तथा विभागों द्वारा किए गए सुधारात्मक कदमों की सराहना की गई।
    कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के सभी आयोजनों, उपलब्धियों, शोध कार्यों एवं प्लेसमेंट सफलताओं का प्रिंट, डिजिटल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि सह-संस्थानों एवं जन-सामान्य में विश्वविद्यालय की साख को और अधिक बेहतर किया जा सके। उन्होंने शिक्षण विभागों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से पूर्व छात्रों के साथ संपर्क कार्यक्रम – अतिथि व्याख्यान, मेंटरिंग, नेटवर्किंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित करें। सदस्यों ने 2024–25 के प्लेसमेंट में उल्लेखनीय सुधार, परीक्षाओं के सुचारु संचालन, समर्थ पोर्टल के माध्यम से बढ़ी पारदर्शिता, नैक एक्यूएआर 2023–24 की प्रस्तुति, स्वयं-एनपीटीईएल में ‘एए’ रेटिंग तथा एनआईआरएफ 2025 में 151–200 बैंड में स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / 9953753769
    faridabad news J.C. Bose University Latest News preparations for maturity-based graded accreditation जे.सी. बोस विश्वविद्यालय टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन लेटेस्ट न्यूज़
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.