Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » तीसरे नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना हुई

    तीसरे नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना हुई

    Ajay vermaBy Ajay verma21/03/2026No Comments2 Mins Read
    On the third day of Navratri, a grand puja was performed for Mata Chandraghanta at Maharani Vaishno Devi Temple

    नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई. इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती हवन यज्ञ का शुभारंभ करवाया. नवरात्रों के तीसरे दिन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही और हर किसी ने माता चंद्रघंटा के सामने अपना मस्तक झुकाकर अपने मन की मुराद मांगी. मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी भक्तों को नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस शुभ अवसर पर शहर के जाने-माने उद्योगपति आर के जैन ने माता के सामने शीश नवाया और ज्योति प्रज्वलित करके माता रानी की भव्य पूजा अर्चना की. इस मौके पर श्री भाटिया ने आए हुए सभी भक्तों को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. इसके पश्चात उन्होंने मां चंद्रघंटा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता रानी की पूजा अर्चना करते हैं और अपने मन की मुराद मांगते हैं उनकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती है. उन्होंने बताया कि माता चंद्रघंटा वीरता, साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है। भक्त इस दिन पीले या सुनहरे कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना से भक्तों को निर्भयता, सौम्यता, एकाग्रता और सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए पीला या ग्रे रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद माता को पीले या लाल फूल, चंदन, अक्षत, सिंदूर और धूप-दीप अर्पित करें। माता रानी को केसर की खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पूजा के दौरान 108 बार इस मंत्र का जाप करें: “ॐ देवी नम: और अंत में, कपूर या घी के दीपक से मां चंद्रघंटा की आरती करें और उनसे अपने जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

    faridabad grand puja Latest News Maharani Vaishno Devi Temple Mata Chandraghanta news third day of Navratri तीसरे नवरात्रि भव्य पूजा अर्चना महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई माता चंद्रघंटा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अवैध 5 पीजी संचालको के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, नोटिस किया जारी

    25/03/2026

    राज्य में घरेलू गैस सप्लाई की कोई किल्लत नहीं, नागरिक आश्वस्त रहें – राज्य मंत्री राजेश नागर

    24/03/2026

    भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर 23वां 108 कन्याओं का पूजन किया

    22/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.