फरीदाबाद, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे हरियाणा में जिला टोलियों का गठन किया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद महानगर भाजपा जिला से मनोनीत पार्षद जसंवत पंवार सैनी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में टोली का सहसंयोजक बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर पार्षद जसवंत पंवार सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी एवं सांसद संजय जयसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और भाजपा फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल छौकर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरेगें और स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के जिले के गांव-गांव व कालोनी-कालोनी जाकर आम जन से मुलाकात करेगें और भारतीय जनता पार्टी व सरकार की आमजन हितैषी व विकासपूरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगें और कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
