मां से मामूली का सुनी के चलते, फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित साईंधाम कॉलोनी के रहने वाले 18 साल के छात्र आयुष ने अपने घर में आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l, परिजनों के अनुसार कल ही उसका 11वीं क्लास का रिजल्ट आया था और वह पास भी हो गया था और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन ऐसा क्या हुआ कि मां की डांट से वह इतना खफा हो गया कि कमरे में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और पीछे रोते बिलखते परिवार को छोड़ गया l, परिवार की रिश्तेदार एक महिला मंजू वाला ने बताया कि उसे इस घटना के बारे में फोन आया था की आयुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और कल ही उसका 11वीं का रिजल्ट आया था और सब खुश थे लेकिन सिर्फ मां की डांट के चलते, वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था l इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी ने बताया कि आयुष नवीन नगर की साईधाम कॉलोनी का रहने वाला था और अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगा ली और अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है अभी उसने परिवार से बातचीत नहीं की है परिवार से बयान दर्ज करने के बाद ही सारा सच सामने आएगा l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
