Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

Ajay vermaBy Ajay verma07/04/2026Updated:07/04/2026No Comments3 Mins Read
Exposing corruption in the BJP requires a long battle: Krishna Atri

फरीदाबाद। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं छात्र नेता कृष्ण अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। वह सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के बाहर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। अत्री ने बताया कि लाखों रुपए के गबन के आरोपों में कॉलेज की प्राचार्या रुचिरा खुल्लर को 27 मार्च 2026 को विजिलेंस विभाग द्वारा एक बार फिर सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 2024 को दायर आरटीआई के माध्यम से कॉलेज में कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ था, जिनमें फाइन संग्रह, कबाड़ बिक्री, निजी कंपनियों से प्राप्त दान, हिंदी सेमिनार के भोजन बिल तथा क्लर्क नियुक्ति में गड़बड़ियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2024 को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मंत्री विपुल गोयल, एंटी करप्शन ब्यूरो और लोकायुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों को शिकायत भेजकर जांच की मांग की गई थी। इसके बाद 3 जनवरी 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ई-मेल के माध्यम से बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है, जबकि जिला उपायुक्त स्तर पर भी जांच जारी रही। कृष्ण अत्री ने कहा कि जिला उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई। इसके बाद 18 जून 2025 को मुख्यमंत्री व राज्यपाल को पुनः शिकायत भेजी गई। वहीं 2 जुलाई 2025 को एसीबी ने ई-मेल के माध्यम से फिर से जानकारी दी कि इस मामले में जांच पहले से जारी है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक कार्रवाई न होने पर उन्होंने सितंबर 2025 में हाईकोर्ट का रुख किया, जिस पर माननीय न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को निर्धारित है। कृष्ण अत्री ने बताया कि प्राचार्या रुचिरा खुल्लर का 22 अगस्त 2024 को प्रशासनिक आधार पर तिगांव के सरकारी कॉलेज में ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आने पर 28 अगस्त 2024 को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चल रही जांच के दौरान ही प्राचार्या को पुनः बहाल कर दिया गया और बाद में 24 अप्रैल 2025 को पब्लिक इंट्रेस्ट का हवाला देते हुए उन्हें उसी कॉलेज में दोबारा नियुक्त कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ आरोप लगे थे। अत्री ने एसडीएम की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर उच्च शिक्षा अधिकारी ने वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की, वहीं दूसरी ओर एसडीएम ने मामले को केवल लापरवाही बताकर बंद कर दिया। उन्होंने इस रिपोर्ट को अनियमित, एकपक्षीय और नॉन-स्पीकिंग बताया और इसकी शिकायत मंडलायुक्त से भी की है। उन्होंने आशंका जताई कि प्राचार्या द्वारा पुनः कॉलेज में ट्रांसफर के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया गया हो सकता है। साथ ही बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्या ने उनके खिलाफ 10 लाख रुपये का मानहानि का दावा भी दायर किया है। अंत में कृष्ण अत्री ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान निपुण पंडित, ध्रुव चौहान, सतविंदर सिंह, राहुल वर्मा, ऋतिक दास, शोएब, हैप्पी राजपूत सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

faridabad Faridabad. Haryana Youth Congress State General Secretary and student leader Krishna Atri KRishan Atri Latest News Nehru Collage Faridabad today epress news youth congress haryana नेहरू कॉलेज फरीदाबाद फरीदाबाद। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं छात्र नेता कृष्ण अत्री
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.