Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

vishal rajputBy vishal rajput01/06/2026No Comments3 Mins Read

● प्रीमियम ड्राइविंग डायनेमिक्स: शुरुआती लाइनअप में टाइगुन SUV और वर्टस सेडान शामिल

● प्रीमियम 3S शो-रूम: कोलंबो के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय क्षेत्र में लॉन्च

● कस्टमर‑फर्स्ट ओनरशिप एक्सपीरियंस: मजबूत आफ्टर‑सेल्स सेट‑अप के साथ सक्षम

01 जून 2026: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) ने आज श्रीलंका में फॉक्सवैगन ब्रांड की लॉन्चिंग की घोषणा की। यह कदम कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में उठाया गया है और कंपनी की क्षेत्रीय विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव साबित होगा। साथ ही यह बाज़ार के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी मज़बूत करता है।

फॉक्सवैगन ब्रांड श्रीलंका में दो ग्लोबली प्रशंसित मॉडल्स फॉक्सवैगन टाइगुन SUV और वर्टस सेडान के साथ प्रवेश कर रहा है। ये मॉडल यूरोपीय गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स, मज़बूत सुरक्षा मानकों और प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस का संगम हैं, जिन्हें विश्वस्तरीय सेल्स और आफ्टर‑सेल्स सर्विस का समर्थन प्राप्त है। दोनों मॉडल्स का निर्माण पुणे, भारत स्थित SAVWIPL के अत्याधुनिक चाकन प्लांट में किया जाता है और इन्हें विश्वभर के बाज़ारों में निर्यात किया जाता है। यह कंपनी की “मेड इन इंडिया फॉर इंडिया अँड द वर्ल्ड” रणनीति की मज़बूती को दर्शाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, पियूष अरोड़ा, प्रबंध निदेशक और सीईओ, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “श्रीलंका ऐसा बाज़ार है जहाँ ऑटोमोबाइल के प्रति गहरी रुचि और गुणवत्ता इंजीनियरिंग की सराहना है। फॉक्सवैगन का प्रवेश केवल हमारे विस्तार का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है जिसमें हम अपने स्केल, लोकलाइजेशन और इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग कर भारत से बाहर भी टिकाऊ विकास करेंगे। कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में हमें गर्व है कि हम श्रीलंका में फॉक्सवैगन पेश कर रहे हैं, शुरुआत टाइगुन SUV और वर्टस सेडान से। हमारा ध्यान भरोसा बनाने पर है विश्वसनीयता, ग्राहक‑केंद्रितता और मज़बूत सर्विस सपोर्ट से समर्थित प्रीमियम ओनरशिप एक्सपीरियंस।”

जान बुरेस, एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “टाइगुन और वर्टस के साथ हम ऐसे दो उत्पाद पेश कर रहे हैं जो श्रीलंका के प्रीमियम पैसेंजर व्हीकल मार्केट में ग्राहकों की स्पष्ट प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं। हमारा ध्यान फॉक्सवैगन ब्रांड को सही प्रोडक्ट मिक्स, मज़बूत रिटेल उपस्थिति और भरोसेमंद आफ्टर‑सेल्स एक्सपीरियंस के साथ स्थापित करने पर है, जिससे ग्राहकों को पहले दिन से ही आत्मविश्वास मिले। यह केवल दक्षिण एशिया में हमारे विस्तार का हिस्सा नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक टिकाऊ विकास के लिए मज़बूत नींव बनाने का प्रयास भी है।”

कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड, जो श्रीलंका के प्रीमियम ऑटोमोबाइल सेक्टर का अनुभवी खिलाड़ी है, फॉक्सवैगन ब्रांड को बाज़ार में पेश करने में सहयोग कर रहा है। ब्रांड लॉन्च के हिस्से के रूप में, SAVWIPL और कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड Ltd ने श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे कोलंबो के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय क्षेत्रों में से एक में एक विश्वस्तरीय 3S सुविधा का उद्घाटन किया है। लगभग 18,713 वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र, लगभग एक एकड़ भूमि और 20 से अधिक सर्विस बे के साथ यह नया फॉक्सवैगन शो‑रूम ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स का संपूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

श्रीलंका में फॉक्सवैगन का प्रवेश ऐसे समय में हो रहा है जब बाज़ार स्थिरता और रिकवरी के स्पष्ट संकेत दिखा रहा है और प्रीमियम मोबिलिटी में ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है। श्रीलंका लॉन्च SAVWIPL की दीर्घकालिक दृष्टि को भी दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप के लिए क्षेत्रीय मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में अपनी भूमिका को मज़बूत करना चाहती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

क्लियरनेट ने 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ा, डिजिटल मेडिकल लर्निंग इकोसिस्टम का विस्तार

22/05/2026

स्ट्रॉमैन, एआईसी-एडीटी बारामती फाउंडेशन, के एंड एस पार्टनर्स और निसामेक्स एलएलसी को बोस्टन में ग्लोबल एआई अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया

08/05/2026

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.