Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » फैक्ट्री में किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाती है तो उस पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी – डॉक्टर एम पी सिंह

    फैक्ट्री में किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाती है तो उस पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी – डॉक्टर एम पी सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma09/12/2017Updated:09/12/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) जापान मैनेजमेंट के द्वारा चलाई जा रही वॉइथकंपनी में प्रबंधक सुपरवाइजर इंजीनियर व एचआर के पदाधिकारियों को प्राथमिक सहायता और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन इंडिया के अधिकृत लेक्चरर व चीफ वार्डन सिविल डिफेंस डॉक्टर एम पी सिंह ने कहा कि यदि फैक्ट्री में किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाती है तो उस पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि रोगी के समय को हम बर्बाद ना कर सके कम से कम समय में प्राथमिक सहायता देते हुए उस को अस्पताल पहुंचा दे अधिकतर फैक्ट्रियों में मशीनरी एक्सीडेंट होते हैं या तनाव की वजह से लोगों को चक्कर आ जाते हैं और बेहोश हो जाते हैं यदि फैक्ट्री एक्सीडेंट हुआ है तो सबसे पहले मशीनों को बंद करके कर्मचारी को मोटिवेट करना चाहिए कि हम आपके साथ में है कंपनी आपके साथ में है आप परेशान ना हो आपकी हर संभव मदद होगी इससे कर्मचारी का हौसला बढ़ जाता है और आधी बीमारी भी खत्म हो जाती है डॉ एम पी सिंह ने कहा कि प्राथमिक पोस्ट भी फैक्ट्री के अंदर होनी चाहिए और 24 घंटे उसमें एक डॉक्टर का होना अनिवार्य है हर विभाग में फर्स्ट एडर होने चाहिए ताकि समय रहते हुए वे प्राथमिक सहायता दे सके कम ज्ञान किसी की जिंदगी को बर्बाद कर देता है अधूरे ज्ञान पर हमें प्राथमिक सहायता नहीं देनी चाहिए यदि रोगी बेहोशी की अवस्था में है तो कोई भी खाने पीने की वस्तु नहीं देनी चाहिए यदि वह आपसे बात कर रहा है अपने दर्द व चोट को बता रहा है तो उसकी बात को मानते हुए यह सोच कर उसकी मदद करनी चाहिए कि काश मेरे साथ ऐसा होता तो क्या होता सहानुभूति के साथ समभावभूति होना बहुत जरूरी है उक्त कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक चला जिसमें सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शरीर से बाहर निकलने वाले खून को रोकने के तरीके बताएं शरीर के विभिन्न भागों पर पट्टियां बांधकर पूर्वाभ्यास भी कराया कैजुअल्टी को कैसे हैंडल करना है पैर में चोट है कैसे उठाना है रीड की हड्डी टूट गई है तो किस प्रकार से उसका उपचार करना है सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी आग लग जाने पर की कैसे बुझाना है और जले हुए व्यक्तियों का क्या उपचार करना है यदि कोई जहर ले लेता है या गलत दवाई का सेवन कर लेता है तो उस अवस्था में हम उसके जीवन को कैसे बचा सकते हैफैक्ट्री की एचआर हेड रंजीता पटनायक ने डॉ सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे लिए सिर्फ फैक्ट्री में ही नहीं घर में भी बहुत लाभदायक है छोटे-मोटे एक्सीडेंट घर बाहर होते ही रहते हैं और यह जानकारी हम सभी को होनी चाहिए.

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    EU को-फंडेड इरास्मस+ NSIS प्रोजेक्ट भारत, श्रीलंका और नेपाल की यूनिवर्सिटीज़ के लिए 10-मॉड्यूल डिजिटल रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग शुरू करेगा

    11/03/2026

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.