Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 10
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 16 दिनों से आन्दोलन कर रहे गुस्साए कर्मचारियों ने आज निगम आयुक्त के आवास का घेराव किया

16 दिनों से आन्दोलन कर रहे गुस्साए कर्मचारियों ने आज निगम आयुक्त के आवास का घेराव किया

Ajay vermaBy Ajay verma22/12/2017No Comments3 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 22 दिसम्बर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में 16 दिनों से आन्दोलन कर रहे गुस्साए कर्मचारियों ने आज निगम आयुक्त के आवास का घेराव किया। भोजनावकाश के समय निगम के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, बेलदार, ड्राईवर, वाॅटर सप्लाई विंग कार्यालय सहित फील्ड के अन्य सैकड़ों कर्मचारी निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुए। जहां सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में विशाल सभा का आयोजन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्री नंद ने मंच का संचालन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने विशाल जूलूस बनाकर आयुक्त निवास की ओर कूच किया। निगमायुक्त सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण आवास पर उपस्थित नहीं थे। सेवानिवृत्त अशोक कुमार पी0ए0 द्वारा दूरभाष पर बात करके कर्मचारी नेताओं के साथ निगम आयुक्त से बैठक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी निगम मुख्यालय पर वापिस लौट आए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने भाजपा सरकार पर दोयम दर्जे की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नारा लगाया जो चीन का यार है वो देश का गद्दार है। चीन से यारी सफाई कर्मचारियों से गद्दारी नहीं चलेगी। नपा संघ ने अब इन नारों के साथ चीन की कंपनी इको ग्रीन के खिलाफ और अपनी न्यायोचित मांगों को मंगवाने के लिए जनता के दरबार में जाने का फैसला लिया है।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील चिण्डालिया, संघ के जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने निगम प्रशासन पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों से कई दौर की वार्ता करने के बाद भी उनकी न्यायोचित मांगों को कार्यान्वित करने को तैयार नहीं है इसलिए कर्मचारियों को मजबूरन ठंड के मौसम में आन्दोलन करने को मजबूर होना पड़ा। शहर में विकास कार्यों एवं सीवरेज सफाई व्यवस्था के प्रभावित होने से जनता को हो रही परेशानी का जिम्मेदार भी निगम प्रशासन है क्योकि निगम आयुक्त के बाद अतिरिक्त निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता एवं संबंधित अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वो कर्मचारियों की मानी हुई मांगों का तुरन्त प्रभाव से समाधान करें लेकिन निगम में यह आलम है कि अधिकारी कार्यालय में बैठते ही नहीं इसलिए मजबूर होकर अब कर्मचारियों ने अधिकारियों के आवासों की ओर रूख कर लिया है।
क्या है मांगे:-इको ग्रीन कंपनी के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करने के बाद बेरोजगार हुए सफाई कर्मचारियों को नौकरी देने, ईएसआई, ईपीएफ का लाभ देने, 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने, दैनिक वेतन भोगी व अनुबंधित आधार पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम-समान वेतन देने, 14.29 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का एरियर देने, 22 टयूबवैल आॅपरेटर व सीवरमैनों को डयूटी पर लेने, सफाई कर्मचारी व सीवरमैनों की भर्ती करने, सांतवे वेतन आयोग का एरियर देने व वेतन देने की मांग आदि है।

आज के प्रदर्शन में जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खांड़िया, हरियाणा के फरीदाबाद ब्लाक के वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश बैनीवाल, डाईवर यूनियन के प्रधान परसराम अधाना, वेद भडाना, रामकिशोर त्यागी, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहताश, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, सलाहकार सतपाल मेंढ़वाल, राजू मंढोतिया, कृष्ण चिंडालिया, रंजीत शुक्ला कर्मी नेता रघुवीर चैटाला, देवेन्द्र मंझावली, सतीश पहलवान, रंजीत शुक्ला, योगेश शर्मा, जगदीश बालगुहेर, बल्लू चिंण्डालिया, प्रेमपाल, सुमित चिण्डालिया, राजू मंढोतिया, कृष्ण चिण्डालिया, देशराज डाबर, सुदेश कुमार, अनिल भंडारी, धर्म सिंह मुल्ला, राजबीर चिण्डालिया, जयसिह उज्जीनवाल, विरेन्द्र भंडारी, महिला नेता माया, ज्ञानवती, शंकुतला, कमलेश, ममता, बृजवती सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026

फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट में वकीलों की हड़ताल, जज से विवाद के बाद बढ़ा मामला

07/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया 33-वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान लगी दुर्लभ चोट का सफल उपचार

07/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.