TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 01 जनवरी,2018 ; युवा आगाज ने फरीदाबाद पलवल और मेवात के सभी सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेजों को एमडी यूनिवर्सिटी से हटा कर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के साथ जोडऩे की मांग को लेकर विधायक नगेंद्र भड़ाना और जिला परिषद चेयमैन विनोद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों के साथ कॉलेज छात्र भी मौजूद थे। विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने आश्वासन देते हुए कहा कि छात्र हित के इस मुद्दे को विधान सभा में अवश्य उठाउंगा। जिला परिषद चेयमैन विनोद चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर सचेत है इस विषय पर जल्द ही जरूर सही निर्णय लिया जायेगा।
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
