Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गुरुग्राम में सेना की भर्ती पांच से 21 अप्रैल तक

    गुरुग्राम में सेना की भर्ती पांच से 21 अप्रैल तक

    Ajay vermaBy Ajay verma06/03/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )पलवल, 06 मार्च। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव के.के. यादव (रिटायर्ड विंग कमाण्डर)) ने बताया कि गुरुग्राम , नूंह , पलवल व फरीदाबाद तथा दिल्ली के मूल निवासियों की सेना की भर्ती गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 05 अप्रैल से 21 अप्रैल 2018 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदकों को अपना आवेदन 27 मार्च 2018 तक वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सैनिक जनरल डयूटी, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक/वैटनरी तथा सैनिक ट्रेडमैन के लिए 27 मार्च 2018 तक वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन  आवेदन कर सकते हैं।

    विंग कमाण्डर ने बताया कि उक्त भर्ती में उम्मीदवार किसी एक ट्रेड/प्रवेश के लिए अपना ऑनलाइन आवदेन कर पंजीकरण कर सकता है। अलग-अलग ई-मेल आईडी द्वारा एक से ज्यादा ट्रेड में पंजीकरण करने पर संबंधित आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 28 मार्च 2018 से आवेदक अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर में दिए गए अलर्ट के अनुसार www.joinindianarmy.nic.in की वैबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट प्राप्त कर सकते हंै। 000 राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी 14 अप्रैल को पलवल, 06 मार्च। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डा. कविता कांबोज ने बताया कि 14 अप्रैल को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित केसों को निपटाया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएंगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन स्थित सभी अदालतों में सभी तरह के केस निपटाए जाएंगे।

    इस राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, चैक बाउंस, बैक ऋण वसूली, वाहन दुर्घटनाओं, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत व पेयजल शुल्क संबंधी, राजस्व संबंधी तथा विभिन्न प्रकार के अन्य दीवानी केसों का निपटान किया जाएगा।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सी. दास ग्रुप और साधु फोर्जिंग ने पलवल पुलिस को भेंट की महिंद्रा बोलेरो

    29/07/2026

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    गुरुग्राम में कैंटाबिल का नया स्टोर खुला, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडी परिधानों का शानदार विकल्प गुरुग्राम

    22/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.