Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सुपरहिट हिसार रैली के बाद ‘आप’ पार्टी का सुपरहिट रोड शो : भड़ाना

सुपरहिट हिसार रैली के बाद ‘आप’ पार्टी का सुपरहिट रोड शो : भड़ाना

Ajay vermaBy Ajay verma29/03/2018No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की हिसार में आयोजित ‘हरियाणा बचाओ रैली’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो 31 मार्च को बहादुरगढ़, भिवानी, रोहतक, दादरी, सांपला आदि कई जिलों में निकाला जाएगा। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने अपने कार्यालय पर आयोजित एक प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल के नेतृत्व में होने वाला यह रोड शो भी हिसार रैली की तरह सुपरहिट होगा और हिसार की तर्ज पर पूरे प्रदेश में ‘हरियाणा बचाओ रैली’ का आयोजन किया जाएगा। अगली रैली फरीदाबाद में होगी, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे और विरोधी पार्टियों के छक्के छुड़ा देंगे। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली की तरह पैसे देकर लोगों को नहीं बुलाया गया और न ही उनकी गाडिय़ों में पैट्रोल डलवाया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिल-जुलकर रैली करते हैं, न कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हैं, बावजूद इसके रैली सुपरहिट रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, लोग हरियाणा में बदलाव की ओर देख रहे हैं और आम आदमी पार्टी एकमात्र विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। धर्मबीर भड़ाना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के बयान पर कहा कि वो खुद कांग्रेस पार्टी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। वो प्रदेशभर में साईकिल रैली निकाल रहे हैं, मगर उससे पहले अपनी साईकिल में पंचर लगवा लें, क्योंकि पंचर साईकिल के साथ रैली नहीं निकाली जाती। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी झाडू के साथ गंद को साफ करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है और खट्टर सरकार की भ्रष्ट नीतियों, निजी स्कूल एवं अस्पतालों की लूट, बढ़ते क्राइम को खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी लोगों को ‘बिजली हाफ और पानी माफ’ के अलावा बेहतर शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राजकुमार पांचाल सहित अन्य आप कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
 EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.