Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी तिलकराम बिदुड़ी सेवानिवृत्त हो गए-मिडिया एवं प्रशासन के दिग्गजों ने भावभीनी विदाई दी

    जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी तिलकराम बिदुड़ी सेवानिवृत्त हो गए-मिडिया एवं प्रशासन के दिग्गजों ने भावभीनी विदाई दी

    Ajay vermaBy Ajay verma01/04/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी तिलकराम बिदुड़ी अपने 22 वर्षों की सरकारी सेवा के उपरांत गत दिवस सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने आज यहां स्थानीय अरावली गोल्फ क्लब के सभागार में जिला के प्रेस मीडिया प्रतिनिधियों को अपने सेवाकाल के दौरान उनसे मिले अपार व अमूल्य सहयोग के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर वर्किंग जनर्लिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स प्रदेश उपाध्यक्ष जे बी शर्मा, प्रेस क्लब के सचिव सुधीर शर्मा ,वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ एम पी सिंह, सहित बिजेद्र शर्मा , मंधीर देओल ,शकुन रघुवंशी ,पंकज अरोड़ा ,अजय वर्मा , सुरेश गौतम अजीत सिन्हा, के एस शास्त्री, विनोद वैष्णों , उषा शर्मा , पंकज अरोड़ा, राजेंद्र सिंह सहित अनेको मीडिया गण उपस्थित थे। तिलकराम बिधूड़ी ने कहा कि मीडिया जगत से मुझे अपने कार्यकाल मे मीडिया प्रतिनिधियो द्वारा सदैव अपार सहयोग मिला है । उसकी वे जितनी भी प्रशंसा करें वह कम है । जिसके लिए वे मीडिया जगत से जुड़े सभी विद्वानों , मीडिया प्रतिनिधियों का सदैव आभारी रहेंगे । उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का सबसे मजबूत स्तम्भ है जो सदैव समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करती है। जिसके प्रति समय-समय आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों में आभार प्रकट करते रहना हर बुद्धिजीवी का नैतिक दायित्व है । मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों पत्रकारों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिलकराम बिधूड़ी को कुशल मेहनती अधिकारी बताया और उनके सहयोग व मिलनसारिता की प्रशंसा की । जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सतबीर मान की अदक्षता में सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी मुकेश धामा, लेखाकार रमेश चंद, दुलीराम, भूदत्त शर्मा व प्रशासनिक विभाग व अन्य साथियों ने भावभीनी विदाई दी।


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.