Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जे सी बोस यूनिवर्सिटी से जुडऩे के लिए एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौपा

जे सी बोस यूनिवर्सिटी से जुडऩे के लिए एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौपा

Ajay vermaBy Ajay verma22/09/2021No Comments2 Mins Read
ABVP delegation submitted memorandum to MLA Rajesh Nagar to join JC Bose University
विधायक राजेश नागर को अपना ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के सदस्य।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद। जिले के अधिकांश कॉलेज एमडीयू के साथ संबद्ध होने के कारण छात्रों को कई बार बेवजह भी रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें उनका समय और धन दोनों व्यर्थ जाते हैं। इसलिए जिले के कॉलेजों को जिले में ही स्थित जेसीबोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध करवाया जाए। यह मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौंपते हुए कही। छात्रों ने उन्हें बताया कि फरीदाबाद और पलवल के छात्रों को एमडीयू के कामों के लिए रोहतक जाना बड़ी दिक्कत भरा होता है। हम चार पांच साल से यह मांग उठा रहे हैं कि दोनों जिलों के कॉलेजों को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध कर दिया जाए। जिससे हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी कारण से यदि यह संभव न हो तो एमडीयू का क्षेत्रीय केंद्र फरीदाबाद में खोल दिया जाए। छात्रों की बातों को सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस बारे में हर संभव प्रयास करेंगे। श्री नागर ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ ही भारत का भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए वह इस बारे में शिक्षा मंत्री जी बात करेंगे और हर संभव प्रयास द्वारा छात्रों को राहत दिलवाएंगे। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधव रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत राघव, गौतम भड़ाना, हिमांशी वर्मा, पुनीत चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tigaon एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल जे सी बोस यूनिवर्सिटी विधायक राजेश नागर
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.